
Avika Gor Pregnancy Rumors: टीवी शो बालिका वधू (Balika Vadhu) से अपनी पहचान बनाने वाली अविका गोर (Avika Gor) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में हैं। शादी के तीन महीने बाद सोशल मीडिया पर चर्चा बढ़ गई है कि एक्ट्रेस के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। दरअसल, कपल ने लेटेस्ट व्लॉग में अपनी जिंदगी में आने वाले एक बड़े बदलाव का जिक्र किया है।
यही कारण है कि कपल की इस बात से लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। पिछले साल ही एक्ट्रेस अविका गोर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी (Milind Chandwani) संग शादी रचाई थी। अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो नहीं मालूम, लेकिन व्लॉग में उनके जिक्र से एक बड़ा आइडिया तो मिल गया है।
-1767851734624.jpg)
दरअसल, अपने लेटेस्ट व्लॉग में कपल ने कहा कि साल 2026 में उनकी लाइफ में एक बहुत बड़ा बदलाव होने वाला है। उन्होंने बताया कि साल 2025 उनके लिए नई शुरुआतों से भरा रहा और आने वाला साल इससे भी खास होने वाला है। इसी दौरान मिलिंद चंदवानी ने कहा कि ये बदलाव ऐसा है, जिसके बारे में हमने कभी सोचा भी नहीं था और न ही कोई प्लानिंग की थी।
यह भी पढ़ें- Avika Gor Looks: वेस्टर्न आउटफिट में खूबसूरत लगती हैं टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, लुक्स पर डालें नजर
मिलिंद ने साफ कहा कि ये सब अचानक हुआ है, लेकिन जो हुआ है वो बहुत ही खूबसूरत होने वाला है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वो थोड़ा नर्वस तो हैं, लेकिन उससे कहीं ज्यादा एक्साइटेड भी हैं। मिलिंद का कहना था कि जिंदगी में थोड़ा नर्वस होना जरूरी भी होता है।
कपल की इस बातचीत के बाद ही फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि शायद अविका गोर और मिलिंद चंदवानी जल्दी ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। हालांकि, अविका और मिलिंद ने अभी तक प्रेग्नेंसी की ऑफिशियली कोई अनाउंसमेंट नहीं की है। दोनों ने सिर्फ इतना कहा है कि वे जल्द ही अपनी यूट्यूब फैमिली के साथ इस बदलाव की पूरी जानकारी शेयर करेंगे।
-1767851747716.jpg)
व्लॉग के कमेंट सेक्शन में कई लोग बेबी आ रहा है जैसे मैसेज भी कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में तो बाढ़ सी आ गई है। अब फैंस को बस उसी दिन का इंतजार है जब कपल्स इस खबर की पुष्टि करेंगे।
आपको बता दें कि अविका और मिलिंद ने रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' (Pati Patni Aur Panga) के सेट पर ही 30 सितंबर 2025 को शादी की थी। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। फिलहाल, अविका के मां बनने की खबरें सिर्फ कयास हैं और फैंस को अब उनके ऑफिशियल ऐलान का इंतजार है।
-1767851759350.jpg)
अविका गोर ने बालिका वधू, ससुराल सिमर का और लाडो- वीरपुर की मर्दानी जैसे टीवी सीरियलों में काम किया है। उन्हें बालिका वधू से ही पहचान मिल गई है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने उय्याला जंपाला, 1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट, ब्लडी इश्क और पाठशाला जैसी फिल्मों में भी काम किया है। इतना ही नहीं, अविका ने तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी सिनेमा में अपनी एक खास पहचान बनाई है।
यह भी पढ़ें- अविका गौर ने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड संग की सगाई, Rokafied हुईं बालिका वधू की नन्ही आनंदी
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।