Sat Mar 14, 2026 | Updated 01:42 AM IST
herzindagi
Neena Gupta breaks silence on pregnancy at 66

'बस यही चाहिए था...', 66 साल में क्या वाकई प्रेग्नेंट हैं नीना गुप्ता? बेबी बंप की वायरल फोटो पर तोड़ी चुप्पी

  बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता पिछले कई दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। रश्मिका मंदाना की रिसेप्शन पार्टी से नीना गुप्ता की एक फोटो वायरल हुई थी, जिसके बाद 66 साल की उम्र में उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाए जाने लगे। अब फाइनली एक्ट्रेस ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।
Editorial
Updated:- 2026-03-13, 14:19 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपने बेबाक अंदाज और बोल्ड बयानों के लिए जानी जाती हैं। नीना ने कुछ वक्त पहले ही समाज की सोच और वर्जिनिटी को लेकर कई ऐसे स्टेटमेंट्स दिए थे, जो चर्चा में रहे थे। हाल ही में नीना गुप्ता फिर से सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं कि 66 साल की उम्र में नीना प्रेग्नेंट हैं। दरअसल, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की रिसेप्शन पार्टी में नीना गुप्ता भी नजर आई थीं। यहां साड़ी में उनकी एक फोटो वायरल हुई थीं, जिसके बाद उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाए जाने लगे। अब इन खबरों पर नीना गुप्ता ने चुप्पी तोड़ी है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

नीना गुप्ता ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta)

नीना गुप्ता पिछले काफी वक्त से अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। अब उन्होंने इस खबरों के पीछे का पूरा सच बताया है। नीना ने सोशल मीडिया पर चल रही इन अटकलों को खारिज करते कहा कहा, 'मुझे बस यही चाहिए था, एक रियल लाइफ वाली बधाई हो।' हालांकि, एक्ट्रेस ने फिर साफ शब्दों में कहा कि बधाई हो जैसी कोई बात नहीं है और वो प्रेग्नेंट नहीं हैं। नीना ने एक लीडिंग मीडिया हाउस से बातचीत करते हुए कहा, "उस इवेंट में मैंने जो साड़ी पहनी थी, उसका मैटेरियल थोड़ा मोटा था और इसी वजह से मैं मोटी लग रही थी।" बता दें कि हैदराबाद में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के रिसेप्शन में नीना अपने हसबैंड विवेक मेहरा के साथ पैपराजी को पोज देते हुए नजर आई थीं और इन्हीं फोटोज के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग दावा करने लगे थे कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं।

यह भी पढ़ें- 'मामा बना हूं...', ऐश्वर्या राय की बेटी के जन्म पर सलमान खान ने कही थी ये बात, सालों बाद पॉडकास्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

प्रेग्नेंसी की खबरों को सुनकर आ रही है हंसी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by House of Masaba (@houseofmasaba)

नीना गुप्ता ने ये भी कहा कि उन्हें प्रेग्नेंसी की खबरों को सुनकर उन्हें हंसी आ रही थी, लेकिन ये सभी सच है कि इस उम्र में अगर उन्हें लेकर इस तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, तो कहीं न कहीं समाज की सोच बदल रही है, जो काबिलेतारीफ है। बता दें कि नीना गुप्ता और वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स का काफी चर्चा में रहा था और वो बिना शादी के प्रेग्नेंट हो गई थीं। उन्होंने अपनी बेटी को जन्म देने का फैसला लिया था। आज उनकी बेटी मसाबा एक पॉपुलर फैशन डिजाइनर हैं।


यह भी पढ़ें- आधी रात इस एक्ट्रेस को निकाल दिया गया था घर से बाहर, बोलीं- पैसे नहीं थे, गोद में छोटी बच्ची थी...समझ नहीं आ रहा था कहां जाऊं


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy:Instagram/Neena Gupta

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।