herzindagi
image

सोनम कपूर ने ब्लैक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, प्रेगनेंसी में आप भी लुक को कर सकती हैं रीक्रिएट

सोनम कपूर अपने लुक्स को लेकर काफी चर्चा में बनी रहती हैं। ऐसे में अगर आप भी प्रेग्नेंसी के दौरान फोटो शूट करवाने वाली हैं, तो उनके कुछ लुक्स से आइडियाज ले सकती हैं। आइए जानते हैं उनके ब्लैक ड्रेस लुक के बारे में...  
Editorial
Updated:- 2026-01-20, 18:19 IST

सोनम कपूर वैसे तो अपने हर आउटफिट में बेहद खूबसूरत लगती हैं, लेकिन इन दिनों वह अपनी प्रेगनेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। सोनम कपूर ने हाल ही में प्रेगनेंसी फोटो शूट किया था, जिसकी कुछ तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। फैंस को उनका यह लुक बेहद पसंद आ रहा है। ऐसे में अगर आप भी प्रेगनेंसी शूट के दौरान आउटफिट तलाश रही हैं, तो आज हम आपको बताएंगे, कि कैसे आप सोनम कपूर के इस ब्लैक कलर आउटफिट लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं।

सोनम कपूर का प्रेग्नेंसी लुक

अगर आप भी प्रेग्नेंसी के दौरान शूट करने का सोच रही हैं और ऐसे में अपने लुक को स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं, तो आपके लिए सोनम कपूर का यह खूबसूरत ब्लैक कलर आउटफिट लुक भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे आप रीक्रिएट कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं और अपने प्रेग्नेंसी शूट को यादगार बना सकती हैं। 

2 - 2026-01-20T143825.797

'ऑल ब्लैक' थीम

सोनम कपूर ने प्रेग्नेंसी लुक के लिए 'ऑल ब्लैक' थीम चुनी हैं, उन्होंने अपने लुक को खास बनाने के लिए एक ब्लैक क्रॉप टॉप के साथ लॉन्ग स्कर्ट और ब्लैक ब्लेजर शामिल किया है। इसके अलावा उन्होंने एक्सेसरीज में एक स्टाइलिश ब्लैक हैंडबैग, चेन पेंडेंट और चेन वेस्ट बैंड भी शामिल किया है। ऐसे में अब आप इस तरह की ड्रेस की कॉपी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Style DIY: सोनम कपूर की तरह पहनने हैं स्टाइलिश इयररिंग्स, तो इन डिजाइंस को करें स्टाइल

एक्ट्रेस से लें एक्सेसरीज आयडियाज

आप सोनम कपूर जैसा लुक पाने के लिए ब्लैक स्लिम फिट स्कर्ट के साथ ब्लैक क्रॉप टॉप और ब्लैक ब्लेजर शामिल कर सकती हैं। इसके अलावा आप सोनम की तरह एक्सेसरीज और हैंडबैग भी शामिल कर सकती हैं। यह लुक प्रेग्नेंसी फोटो शूट के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आप चाहें तो एक्ट्रेस की तरह मिडिल पार्टेड ओपन हेयर स्टाइल कर सकती हैं साथ ही न्यूड ग्लोइंग मेकअप भी शामिल कर सकती हैं।

1 - 2026-01-20T143827.542

फोटो शूट के लिए बेस्ट आउटफिट

प्रेग्नेंसी के दौरान आप SONAM KAPOOR के लुक को रीक्रिएट कर अपने फोटो शूट को यादगार बना सकती हैं। फोटो शूट की इन तस्वीरों को आप अपने सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर सकती हैं। आपके इस आल ब्लैक लुक को देखकर आपका हस्बैंड भी खुश हो जाएगा। ऐसे में आप इस तरह के लुक को रीक्रिएट कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं।  

यह भी पढ़ें- Sonam Kapoor Ka Desi Look: मुल्तानी मिट्टी की चोली और खादी के लहंगे में नजर आईं सोनम कपूर, सोशल मीडिया पर बिखेरे जलवे

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : INSTAGRAM/sonamkapoor

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।