
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। एक तरफ जहां कियारा आडवाणी फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आने वाली हैं, जो 19 मार्च को रिलीज होगी। वहीं दूसरी तरफ खबरों की मानें तो कियारा आडवाणी ने मां बनने के 7 महीने बाद एक्टिंग में वापसी का फैसला लिया है और एक नई फिल्म साइन कर ली है। कियारा आखिरी बार स्पाई थ्रिलर फिल्म 'वॉर 2' में नजर आई थीं। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थीं। पिछले साल जुलाई में एक्ट्रेस के घर नन्ही परी ने कदम रखा और इन दिनों कियारा मदरहुड एज्वॉय कर रही हैं। फैंस को उनके नए प्रोजेक्ट अनाउंसमेंट का इंतजार है और अब रिपोर्ट्स की मानें तो फैंस का ये इंतजार पूरा होने वाला है। चलिए आपको बताते हैं कि कियारा आडवाणी ने कौन-सी नई फिल्म साइन की है?
View this post on Instagram
कियारा आडवाणी ने 15 जुलाई, 2025 को बेटी सरायाह को जन्म दिया था और इसके बाद से उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की है, लेकिन खबरों की मानें तो अब एक्ट्रेस ने एक बड़ी फिल्ममेकर के साथ जुड़ गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कियारा फिल्ममेकार अश्विनी अय्यर तिवारी की नई फिल्म में नजर आने वाली हैं। अश्विनी अय्यर तिवारी ने पहले 'बरेली की बर्फी', 'निल बट्टे सन्नाटा' और 'पंगा' जैसी फिल्मों को डायरेक्टर कर चुकी हैं। उनकी कहानियां आमतौर पर महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है। ऐसे में कियारा और अश्विनी के साथ जुड़ने से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म की पटकथा का काम पूरा हो चुका है। फिलहाल कियारा, अश्विनी या प्रोडक्शन हाउस की तरफ से इसे लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें- कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की बॉक्स ऑफिस जर्नी, जानें कैसे इंडस्ट्री में हिट हुआ यह स्टार कपल
View this post on Instagram
कियारा आडवाणी यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का हिस्सा है। ये फिल्म 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में उतरेगी और इसकी टक्कर रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' से होगी। इस फिल्म में कियारा, नाडिया की भूमिका निभाती नजर आएंगी। इसकी शूटिंग उन्होंने बेटी के जन्म से पहले पूरी कर ली थी। कियारा इससे पहले साउथ की फिल्म गेम चेंजर का भी हिस्सा रही हैं। हालांकि, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया था।
कियारा आडवाणी को फिल्मी परदे पर देखने का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में अगर ये खबर सच होती है, तो उनके चाहने वालों के लिए ये काफी एक्साइटिंग रहेगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Instagram/Kiara Advani
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।