Thu Mar 26, 2026 | Updated 03:24 AM IST HZ Awards 2026
Anushka sharma comeback

8 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहीं Anushka Sharma, 'पुष्पा' स्टार अल्लू अर्जुन की इस फिल्म में आएंगी नजर

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस Anushka Sharma पिछले कई सालों से बड़े पर्दे से दूर हैं। फैंस लंबे समय से उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। लेक‍िन अब ऐसा कहा जा रहा है क‍ि वो साउथ की फ‍िल्‍म से वापसी कर सकती हैं। इस फ‍िल्‍म में वो पुष्‍पा स्‍टार Allu Arjun के साथ नजर आ सकती हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-
Editorial
Updated:- 2026-03-23, 11:27 IST

Anushka Sharma Comeback: बॉलीवुड में जब भी सबसे खूबसूरत और सफल अभिनेत्रियों की गिनती होती है तो अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma Latest Film) का नाम जरूर लिया जाता है। हालांकि, पिछले 8 सालों से एक्ट्रेस बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन अब फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आ चुकी है। बताया जा रहा है कि अनुष्का शर्मा सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं।

इस बार उनका अंदाज थोड़ा अलग हो सकता है। अब फैंस उनके बारे में बेसब्री से जानना चाह रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि एक्ट्रेस किस फिल्म में नजर आ सकती हैं और पिछली बार उन्हें किस फिल्म में देखा गया था। आइए जानते हैं-

anushka sharma

लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं अनुष्का शर्मा

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा को आखिरी बार फिल्म Zero में देखा गया था। इसके बाद से उन्होंने कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं की। क्रिकेटर Virat Kohli से शादी के बाद उन्होंने अपने पर्सनल लाइफ पर ज्यादा ध्यान दिया और फिल्मों से दूरी बना ली। हालांकि, उन्होंने फिल्म Qala में छोटा सा कैमियो जरूर किया था, लेकिन फैंस उन्हें फिर से लीड रोल में देखना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें- ट्रिप पर जाने का है प्लान, तो अनुष्का शर्मा के आउटफिट आएंगे आपके काम

‘चकदा एक्सप्रेस’ से होनी थी वापसी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का शर्मा इंडियन वुमेन क्रिकेटर Jhulan Goswami की बायोपिक Chakda Express से वापसी करने वाली थीं। इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई थी, लेकिन लंबे समय से ये फिल्म अटकी हुई है। इसे अभी तक रिलीज भी नहीं किया गया। इस पर कोई नया अपडेट भी नहीं है।

यह भी पढ़ें- Desi Girl Comeback: 7 साल बाद इंड‍ियन स‍िनेमा में धमाकेदार वापसी कर रहीं Priyanka Chopra, राजामौली की इस फ‍िल्‍म में आएंगी नजर

साउथ की फिल्म से हो सकता है कमबैक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का शर्मा अब साउथ सिनेमा से वापसी कर सकती हैं। कहा जा रहा है कि वो Allu Arjun की अपकमिंग फिल्म AA22xA6 में नजर आ सकती हैं। हालांकि, फिल्म का ये नाम बाद में चेंज भी हो सकता है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी लीड रोल में नजर आएंगी। अगर सबकुछ सही रहा, तो ये अनुष्का का तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू होगा।

allu arjun

फिल्म का कौन कर रहा है निर्देशन?

इस फिल्म के डायरेक्टर Atlee हैं, जो इससे पहले भी बड़ी हिट फिल्में दे चुके हैं। फिलहाल अनुष्का शर्मा और मेकर्स के बीच बातचीत चल रही है, लेकिन अभी तक एक्ट्रेस ने फिल्म साइन नहीं की है।

यह भी पढ़ें- आलिया भट्ट से लेकर अनुष्का शर्मा तक...बॉलीवुड की ये हसीनाएं हैं खुद के प्रोडक्शन हाउस की मालकिन

कुल मिलाकर, अनुष्का शर्मा की वापसी की खबरें जरूर सामने आ रही हैं, लेकिन अभी सबकुछ फिक्स्ड नहीं है। ऐसे में आप लोगों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- कौन हैं अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी? क्यों हो रही इनकी सोशल मीडिया पर इतनी चर्चा

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।