Wed Mar 18, 2026 | Updated 01:54 AM IST
herzindagi
 dhurandhar the revenge

Upcoming Releases: 'धुरंधर 2' से लेकर 'बॉर्डर 2' तक; इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस और OTT पर टकराएंगे ये बड़े सितारे

मार्च का तीसरा हफ्ता फिल्मों और वेब सीरीज प्रेमियों के लिए मनोरंजन से भरपूर है। इस हफ्ते बड़े पर्दे पर 'धुरंधर: द रिवेंज' और 'उस्ताद भगत सिंह' जैसी फिल्में रिलीज हो रही हैं। 
Editorial
Updated:- 2026-03-17, 15:28 IST

अगर आप फिल्मों और वेब सीरीज के शौकीन हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए किसी इवेंट से कम नहीं होने वाला है। जी हां, मार्च का यह तीसरा हफ्ता आपके लिए मनोरंजन की भर-भर के सौगात लेकर आया है। बड़े पर्दे पर जहां सुपरस्टार टकराएंगे , वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी जबरदस्त कंटेंट की भरमार है। ऐसे में इस हफ्ते की सबसे बड़ी रिलीज पर नजर डालनी तो बनती है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सिनेमा घरों से लेकर ओटीटी पर कौन-सी मूवी आपका मनोरंजन करने के लिए आ रही हैं। पढ़ते हैं आगे...

धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar The Revenge)

इस फिल्म का इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे थे। रणवीर सिंह की एनर्जी, आर माधवन की सादगी और संजय दत्त का खूंखार और अंदाज एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाला है। इनके साथ अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। खास बात यह है कि फिल्म हाई-वोल्टेज एक्शन ड्रामा होने वाली है जो आपको कुर्सी से बांधे रखेगी।

dhurandhar 2 (2)

उस्ताद भगत सिंह (Ustaad Bhagat Singh)

साउथ इंडियन सिनेमा के दिग्गज सितारों से सजी यह फिल्म भी 19 मार्च को दस्तक दे रही है। एक्शन और दमदार डायलॉग्स से भरपूर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' को कड़ी टक्कर दे सकती है। ऐसे में आप इसे देखना न भूलें।

इसे भी पढ़ें - Made in Korea OTT Release: प्रियंका मोहन की फिल्म ने क्यों मचाया है इंटरनेट पर तहलका, जानें क्या है इसकी खास कहानी?

बॉर्डर 2

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस हफ्ते का सबसे बड़ा अट्रेक्शन 'बॉर्डर 2' है। 20 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली यह फिल्म साल 1997 की क्लासिक 'बॉर्डर' की यादें ताजा कर देगी। एक बार फिर युद्ध के मैदान की कहानियां और वीर जवानों का साहस आपको आंखें भर सकता है।

border 2 (2)

चिरैया

अगर आप कुछ अलग और हटकर देखना चाहते हैं, तो जी5 (Zee5) पर 20 मार्च को 'चिरैया' रिलीज हो रही है। यह फिल्म इन दिनों काफी चर्चा में है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है जो इमोशनल कहानियां पसंद करते हैं।

BTS The Comeback Live

म्यूजिक लवर्स और बीटीएस फैंस के लिए भी यह हफ्ता बेहद ही खास होने वाला है। 21 मार्च को नेटफ्लिक्स पर 'BTS The Comeback Live' स्ट्रीम होने जा रहा है। दुनिया के सबसे फेमस बॉय बैंड का यह लाइव शो धूम मचाने के लिए तैयार है। घर बैठे लाइव म्यूजिक का एक्सपीरियंस लेना किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें - Zootopia 2: श्रद्धा कपूर के फैंस के लिए खुशखबरी, ऑस्कर नॉमिनेटेड 'जूटोपिया 2' इस दिन OTT पर देगी दस्तक, जानें कब और कहां देखें?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: imdb

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।