Sat Mar 14, 2026 | Updated 01:42 AM IST
herzindagi
image

Made in Korea OTT Release: प्रियंका मोहन की फिल्म ने क्यों मचाया है इंटरनेट पर तहलका, जानें क्या है इसकी खास कहानी?

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'मेड इन कोरिया' एक तमिल 'कमिंग-ऑफ-एज' ड्रामा है, जिसमें प्रियंका अरुल मोहन मुख्य भूमिका में हैं। यह एक लड़की शेनबा की कहानी है, जो कोरिया जाने का सपना देखती है और वहां नई भाषा व संस्कृति में ढलने के लिए संघर्ष करती है।
Editorial
Updated:- 2026-03-13, 13:32 IST

OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्म 'मेड इन कोरिया' काफी चर्चा में है। कुछ लोगों को ये कोरियन ड्रामा लग रहा है, पर ऐसा नहीं है। अगर आप इसे कोई कोरियन ड्रामा (K-Drama) समझने की गलती कर रहे हैं, तो रुकिए! दरअसल, यह एक तमिल फिल्म है जिसमें मुख्य भूमिका प्रियंका अरुल मोहन ने निभाई है।

बता दें कि फिल्म की कहानी तमिलनाडु के एक गांव की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती रहती है, जिसका बस एक ही सपना है, कोरिया जाना। वह वहां पहुंच तो जाती है, लेकिन अजनबियों के बीच एक नई भाषा और संस्कृति में खुद को ढालना उसके लिए बेहद मुश्किल चुनौती बन जाती है। ऐसे में अपनी मंजिल पाने की उसकी यह जद्दोजहद ही फिल्म की असली जान है।

'कमिंग-ऑफ-एज' ड्रामा

बता दें कि निर्देशक रा कार्तिक द्वारा निर्देशित फिल्म 'मेड इन कोरिया' एक बेहतरीन 'कमिंग-ऑफ-एज' ड्रामा है, जो यंगस्टर्स के सपनों और संघर्ष को खूबसूरती से दिखाती है। 

1 - 2026-03-13T130305.348

यह नेटफ्लिक्स ओरिजिनल फिल्म अब ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है। खास बात यह है कि यह केवल तमिल तक सीमित नहीं है; भाषा की बाधा को दूर करते हुए इसे हिंदी, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में भी स्ट्रीम किया जा सकता है। अगर आप हल्की-फुल्की स्टोरीज के शौकीन हैं, तो घर बैठे अपनी पसंदीदा भाषा में इस फिल्म को देख सकती हैं।

इसे भी पढ़ें - Zootopia 2: श्रद्धा कपूर के फैंस के लिए खुशखबरी, ऑस्कर नॉमिनेटेड 'जूटोपिया 2' इस दिन OTT पर देगी दस्तक, जानें कब और कहां देखें?

क्या है कहानी?

फिल्म 'मेड इन कोरिया' की कहानी तमिलनाडु के छोटे से गांव कोलाप्लूर की रहने वाली शेनबा के आस-पास घूमती है। शेनबा अपनी पर्सनल लाइफ में बेहद परेशान है। पिता से उसके रिलेशंस ठीक नहीं हो पा रहे हैं और बॉयफ्रेंड ने धोखा दिया है। इन सबके बीच उसका बचपन का एक ही सपना है, कोरिया जाना।

2 - 2026-03-13T130307.343

हालात कुछ ऐसे बदल जाते हैं कि वह अकेले ही कोरिया पहुंच जाती है। अनजान देश और नई भाषा के बीच बेरोजगार शेनबा का संघर्ष काफी मोटिवेट कर सकता है, लेकिन तभी उसकी मुलाकात 'हीओ जुन जे' नाम के एक लड़के से होती है। हीओ उसे न केवल वहां की संस्कृति के बारे में सिखाता है और बल्कि एक बुजुर्ग महिला की देखभाल करने की नौकरी भी दिलाता है। यहीं से शेनबा की बिखरी हुई जिंदगी को नए मकसद और सुकून के साथ खिल उठती है।

इसे भी पढ़ें - Kaun Hain Divya Agarwal: कौन हैं दिव्या अग्रवाल, जिसने Prince Narula के फैंस पर लगाए दुष्कर्म की धमकी देने के आरोप?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।