Sat Mar 14, 2026 | Updated 03:01 AM IST
herzindagi
zootopia 2 ott release date

Zootopia 2: श्रद्धा कपूर के फैंस के लिए खुशखबरी, ऑस्कर नॉमिनेटेड 'जूटोपिया 2' इस दिन OTT पर देगी दस्तक, जानें कब और कहां देखें?

जेरेड बुश और बायरन हॉवर्ड निर्देशित 'जूटोपिया 2' ने सिनेमाघरों में जबरदस्त सफलता हासिल की है। यह फिल्म अब ओटीटी पर आने को तैयार है। 
Editorial
Updated:- 2026-03-11, 13:03 IST

जेरेड बुश और बायरन हॉवर्ड द्वारा निर्देशित 'जूटोपिया 2' ने अपनी रिलीज के साथ एक नई सक्सेस हासिल की है। बता दें कि हॉलीवुड के एल कैपिटन थिएटर में शानदार प्रीमियर के बाद, यह फिल्म 28 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में उतरी। रिलीज होते ही इसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला और यह दुनिया की सबसे बड़ी एनिमेटेड फिल्मों में शामिल हो गई। इस फिल्म ने इंटरनेशनल लेवल पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और अपनी लोकप्रियता के कारण कई महीनों तक बड़े पर्दे पर छाई रही। यह एनीमेशन की दुनिया में एक ऐतिहासिक सफलता साबित हुई है। अब ये ओटीटी पर आने के लिए तैयार है। ऐसे में इस तिथि के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि जूटोपिया 2 कब और कहां रिलीज होगी। पढ़ते हैं आगे...

क्या है जूटोपिया 2 की कहानी?

'जूटोपिया 2' की कहानी जूडी हॉप्स और निक वाइल्ड के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अब एक्पीरियंस पुलिस अधिकारी बन चुके हैं। फिल्म में उनके नए रोमांचक मिशन के बारे में बताया गया है। एक तस्करी गिरोह पर छापे के दौरान, उन्हें 'गैरी डी'स्नेक' नाम की एक रहस्यमयी अपराधी के सुराग मिलते हैं।

shradha kapoor (2)

जैसे-जैसे उनकी जांच आगे बढ़ती है, जूडी और निक को एहसास होता है कि यह मामला सिर्फ तस्करी तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर के कुछ बेहद ताकतवर ग्रुप के एक बड़े जाल भी इसमें शामिल हैं। यह फिल्म सस्पेंस और एक्शन से भरपूर है, जहां दोनों को शहर को बचाने के लिए नई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें - Kaun Hain Divya Agarwal: कौन हैं दिव्या अग्रवाल, जिसने Prince Narula के फैंस पर लगाए दुष्कर्म की धमकी देने के आरोप?

जांच के दौरान जूडी और निक को जानवरों के इस विशाल महानगर के कई अनछुए और रहस्यमयी हिस्सों में जाना पड़ता है। अपनी रिसर्च पूरी करने के लिए वे चुपचाप 'मार्श मार्केट' जैसी खतरनाक जगहों पर भी कदम रखते हैं। जैसे-जैसे वे गहराई में जाते हैं, उन्हें शहर के इतिहास से जुड़े ऐसे चौंकाने वाले राज पता चलते हैं, जिनसे पूरी दुनिया अनजान थी।

shradha kapoor (3)

कहां देख सकते हैं जूटोपिया 2?

डिज्नी की फिल्म 'ज़ूटोपिया 2' ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। यह 11 मार्च, 2026 से Disney+ पर मिल जाएगी। इंडियन फैंस इसे 13 मार्च से JioHotstar प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे। घर बैठे इस ब्लॉकबस्टर एनीमेशन का लुत्फ उठाने का यह शानदार मौका है।

इसे भी पढ़ें - सिर्फ 4 एपिसोड और धांसू रेटिंग, OTT पर तहलका मचा रही है यह डॉक्यूमेंट्री सीरीज, आज ही खत्म कर डालें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।