
जनवरी 2026 का तीसरा हफ्ता सिनेमा फिल्मों के लिए बेहद ही अच्छा जाने वाला है। बता दें, बॉक्स ऑफिस पर सालों का इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि सनी देओल अपनी सेना के साथ बॉर्डर 2 लेकर बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। ऐसे में सनी देओल के फैंस ने पहले से ही फिल्म की बुकिंग करवा ली है। साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी कई फिल्में और सीरीज आपका इंतजार कर रही हैं। ऐसे में पूरी लिस्ट के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख आपके लिए है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सिनेमाघर और ओटीटी पर कौन-सी फिल्में आपका इंतजार कर रही हैं। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
इस हफ्ते सबसे ज्यादा चर्चा में फिल्म बॉर्डर 2 है। बता दें कि साल 1997 की ब्लॉकबस्टर बॉर्डर करीब 29 साल बाद आ रही है। इस सिक्वल को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। वहीं, सनी देओल के साथ साथ इस फिल्म में वरुण धवन दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

बता दें कि गणतंत्र दिवस (Republic Day) के वीकेंड का फायदा उठाने के लिए यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज हो रही है। इसकी एडवांस बुकिंग पहले ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाक युद्ध की वीरता को अलग तरीके से पेश करेगी, जिसमें युवा योद्धाओं की नई पीढ़ी को देश की रक्षा करते दिखाया जाएगा।
इसे भी पढ़ें - 2026 Is The New 2016 क्या है? सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हो रही है 10 साल पुरानी यादों की ये चर्चा
तेरे इश्क में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। ये धनुष की रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जो सिनेमाघरों के बाद अब 23 जनवरी को ओटीटी पर आने वाली है।
ए बिग बोल्ड ब्यूटीफुल जर्नी 20 जनवरी को रिलीज हो रही है। यह फिल्म उन लोगों के लिए बेस्ट है, जिन्हें फैंटेसी और रोमांस पसंद है। यह भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।
जियोहॉटस्टार पर ए नाइट ऑफ द सेवन किंगडम्स (A Knight of the Seven Kingdoms) रिलीज होने वाली है। जो'गेम ऑफ थ्रोन्स' (GoT) के फैंस हैं, उनके लिए 19 जनवरी को यह प्रीक्वल सीरीज रिलीज हो चुकी है। यह सीरीज आपको फिर से वेस्टरोस की रहस्यमयी दुनिया में ले जाएगी।

जियोहॉटस्टार पर स्पेस जेन : चंद्रयान भी रिलीज होने वाली है। बता दें कि भारत के ऐतिहासिक मून मिशन पर आधारित यह सीरीज 23 जनवरी को स्ट्रीम होगी।
इसे भी पढ़ें - कौन हैं मेघा अग्रवाल, जिन्होंने मीशो की ग्रोथ में निभाई बड़ी भूमिका? अब भारी-भरकम सैलरी छोड़ने का लिया फैसला
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।