-1768904866132.webp)
बीते साल बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली रोमांटिक फिल्म तेरे इश्क में अब ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। बता दें कि फैंस को इसका इंतजार ना जानें कब से था। हालांकि, विवादों के बीच तेरे इश्क में की डेट अब रिलीज हो चुकी है। यह जल्द ही ओटीटी पर आप लोगों का मनोरंजन करने के लिए आ रही है। अब सवाल यह उठता है कि कृति सेनन और धनुष की फिल्म तेरे इश्क में सिनेमा घरों से उतरकर ओटीटी पर कब और किस प्लेटफार्म पर रिलीज हो रही है। अगर आपके मन में भी ये सवाल उठ रहा है तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि निर्देशक आनंद एल राय की फिल्म तेरे इश्क में ओटीटी कब और कहां रिलीज हो रही है। पढ़ते हैं आगे...
बता दें कि तेरे इश्क में इन दिनों विवादों में चल रही है, इरोज इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड ने मेकर्स के खिलाफ मुंबई हाई कोर्ट में याचिका भी तैयार कर दी है। इसी बीच इसकी ओटीटी डेट पर सामने आ गई है। यह फिल्म 28 नवंबर को सिनेमाघर में रिलीज हो चुकी है। वहीं अब ये 23 जनवरी 2026 को ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। यदि आप इसे देखना चाहते हैं तो नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।-1768904990386.jpg)
हालांकि, नेटफ्लिक्स पर तेरे इश्क में कमिंग सून शुक्रवार लिख रहा है। ऐसे में ये अनुमान जताया जा रहा है कि ये शुक्रवार को रिलीज होगी। अगर इस फिल्म की सफलता की बात करें तो बॉक्स ऑफिस में अपार सफलता हासिल की है। इसे 65 करोड़ की लागत में इस फिल्म को बनाया गया है।
इसे भी पढ़ें - WhatsApp वेब यूजर्स की मौज, अब बिना फोन और ऐप के भी मिलने वाली हैं सारी सुविधाएं
वहीं, बॉक्स ऑफिस पर 112 करोड़ से ज्यादा का कारोबार इस फिल्म ने किया है। अगर वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो 160 करोड़ से ऊपर जा चुकी है।
-1768905013534.jpg)
बता दें कि मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, इरोज इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड ने इस फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय और उनके प्रोडक्शन हाउस कलर येलो मीडिया एंटरटेनमेंट एलएलपी के खिलाफ मुंबई हाई कोर्ट में एक मुकदमा दायर की है, जिसमें उन्होंने 84 करोड़ की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि तेरे इश्क में फिल्म 'रांझणा' की सक्सेस का फायदा उठाकर स्पिरिचुअल सीक्वल के तौर पर प्रमोट हुई है।
इसे भी पढ़ें - EPFO की तरफ से बड़ा गिफ्ट, अब क्लेम करते ही सीधे खाते में आएगा पीएफ का पैसा; जानें अप्रैल से लागू होने वाला नया ऑटो-मोड
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।