herzindagi
whatsapp web users

WhatsApp वेब यूजर्स की मौज, अब बिना फोन और ऐप के भी मिलने वाली हैं सारी सुविधाएं

WhatsApp Feature: क्या आप जानते हैं जो लोग व्हाट्सएप वेब इस्तेमाल करते हैं उनके लिए बेहद ही अच्छी खबर है। जल्द ही कॉलिंग फीचर आने वाला है, जिसके लिए फोन और ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी। जानते हैं इस फीचर के बारे में...
Editorial
Updated:- 2026-01-19, 16:33 IST

व्हाट्सएप वेब हमारे लिए जल्दी ही ग्रुप कॉलिंग फीचर को लेकर आने वाला है। बता दें कि यह फीचर जरूरी फीचर्स में से एक होने वाला है। इस फीचर के माध्यम से फोन या ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह उन लोगों के लिए है जो कंप्यूटर का काम करते हैं।ग्रुप कॉलिंग में आप 32 पार्टिसिपेट तक जोड़ सकते हैं, जिससे सीधे ब्राउज़र से कॉलिंग किया जा सकता है। यह बेहद ही अच्छा अनुभव होने वाला है। खासतौर पर हम लोगों के लिए जो ऑफिस में कॉलिंग करते हैं। बता दें कि इस फीचर के बारे में सबकुछ पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि व्हाट्सएप का ये फीचर कैसे काम करता है। पढ़ते हैं आगे...

कैसे काम करता है फीचर?

बता दें, व्हाट्सएप का कॉलिंग फीचर उन यूजर्स के लिए है, जो कंप्यूटर पर ज्यादा काम करते हैं। खासकर जो कंप्यूटर उनका अपना नहीं है। इतना ही नहीं यूजर्स को अपने लैपटॉप या पीसी में भी व्हाट्सएप को इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस सीधा वेब से कॉल कर सकते हैं। 

1 - 2026-01-14T175134.789 

साथ ही यूजर्स यह भी कंट्रोल कर सकते हैं कि उन्हें कौन-कौन सी कॉल्स के नोटिफिकेशन चाहिए और किन कॉल्स को वे म्यूट कर सकते हैं।

हाल में आई रिपोर्ट की मुताबिक, कंपनी ग्रुप चैट के लिए वॉइस और वीडियो कॉलिंग को भी विकसित कर रही है। वहीं अभी टेस्टिंग हो रही है, जिसके दौरान एक स्क्रीनशॉट सामने आया है, जिससे यह पता चलता है कि यूजर्स वेब कॉल करेंगे। बता दें कि यह फीचर पिछले साल भी चर्चा में आया था, लेकिन कहा गया कि उस समय ग्रुप सपोर्ट नहीं मिला था इसलिए फीचर काम नहीं कर पाया। वहीं अब ये फिर चर्चा में आया है।

इसे भी पढ़ें -क्या AI छीन सकता है आपकी नौकरी? फ्यूचर की जॉब मार्केट में टिके रहने के लिए आज ही सीखें ये 5 सबसे जरूरी स्किल्स

व्हाट्सएप पर किए जाने कॉल मोबाइल की तरह ही लिमिटेड होंगे यानी आप कुछ ही लोगों को जोड़ पाएंगे। टोटल 32 लोग एक कॉल से जुड़ सकते हैं। हालांकि रोलआउट के वक्त इस अस्थायी तय लिमिट में बदलाव आ सकता है। यह संभावना जताई जा रही है कि शुरुआती फेस में 8 या 16 लोगों के साथ ग्रुप कॉलिंग हो सकती है।

whatsapp new feature

ऐसे में जो लोग ऑफिस मीटिंग्स के लिए मोबाइल में ऐप का इस्तेमाल करते हैं वे अब मोबाइल में ऐप को बिना डाउनलोड किए केवल अपने लेपटॉप की मदद से सभी के साथ कॉलिंग करके जुड़ पाएंगे।  

इसे भी पढ़ें -कहीं रद्दी तो नहीं हो गया आपका PAN Card? आज ही चेक करें स्टेटस, वरना रुक सकते हैं बैंक ये जुड़े ये 3 काम

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।