Sat Mar 21, 2026 | Updated 05:12 PM IST HZ Awards 2026
image

WhatsApp पर कॉल या मैसेज कैसे करें शेड्यूल? यहां जानें आसान तरीका

What Is WhatsApp Scheduling Feature: वॉट्सऐप पर आए तमाम फीचर में एक और अपडेट शामिल हो गया है, जिसमें आप कॉल या मैसेज को भी शेड्यूल कर सकती हैं। नीचे देखें प्रोसेस-
Editorial
Updated:- 2026-03-14, 12:30 IST

How To Schedule Events On WhatsApp: डिजिटल युग में WhatsApp हमारी लाइफ का अहम हिस्सा बन चुका है। ऑफिस के काम से लेकर दोस्तों और परिवार से बातचीत करने के लिए इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। यूजर्स के काम को आसान बनाने के लिए मेटा समय-समय पर नए-नए फीचर अपडेट करती है। कई बार ऐसा होता है कि हमें किसी को आधी रात को जन्मदिन विश करना होता है या सुबह जल्दी किसी को जरूरी मीटिंग की याद दिलानी होती है, तो हम रिमाइंडर सेट करते हैं, लेकिन लास्ट मोमेंट पर ऐसा होता है हम उस चीज को भूल जाते हैं। अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि वॉट्सऐप पर शेड्यूलिंग फीचर आ गया है, जिसकी मदद से आप कुछ आसान ट्रिक्स और ऐप्स की मदद से आप अपनी कॉल्स और मैसेज को पहले से सेट कर सकती हैं। नीचे जानें प्रोसेस।

WhatsApp पर कॉल शेड्यूल कैसे करें?

WhatsApp Scheduling Feature

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन पर WhatsApp ओपन करें।
  • फिर उस Group में जाएं जहां आप कॉल शेड्यूल करना चाहते हैं।
  • इसके बाद चैट बॉक्स में नीचे दिए गए Attachment आइकन पर क्लिक करें।
  • यहां आपको Event का विकल्प दिखाई देगा, उस पर टैप करें।अब Create Event का चुनाव करें।
  • यहां आपको इवेंट का एक नाम डालना होगा।

इसे भी पढ़ें- WhatsApp का Ghost Mode क्या है, कैसे करें इन्हें ऑन?यहां जानें एक्टिवेट करने का तरीका

  • इसके बाद वह डेट और टाइम सेट करें जब आप कॉल करना चाहती हैं।
  • आप चाहें तो इसमें लोकेशन भी जोड़ सकती हैं।
  • यदि आप चाहते हैं कि यह कॉल एक वीडियो या वॉइस लिंक के जरिए हो, तो Call Link वाले टॉगल बटन को ऑन कर दें।
  • लास्ट में Send आइकन पर टैप करें।

WhatsApp पर किस कॉल या मैसेज को शेड्यूल कर सकते हैं?

How to schedule events on WhatsApp

WhatsApp ग्रुप में मीटिंग शेड्यूल कर लेती हैं तो उसके बाद ग्रुप के सभी मेंबर्स को शेड्यूल तय समय पर नोटिफिकेशन मिल जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि वॉट्सऐप का यह फीचर इवेंट सिर्फ ग्रुप में मीटिंग शेड्यूल करने के लिए उपलब्ध है। यूजर अगर कोई प्राइवेट या निजी कॉन्टैक्ट्स कॉल को शेड्यूल करना चाहते हैं, तो वह नहीं कर पाएंगे। इस फीचर के अलावा एक और अपडेट वह है कॉल लिंक ऑप्शनल फीचर भी है जिससे आप कॉल लिंक बनाकर अपने कॉन्टैक्ट्स को भेज सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- WhatsApp Video Call पर Romance करना सेफ या रिस्की? क्या ऑटोमैटिक वीडियो होती है रिकॉर्ड, एक्सपर्ट से जानें

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।