herzindagi
image

भूलने की टेंशन खत्म! वॉट्सऐप का यह फीचर अब दिलाएगा Important Message याद, जानें कैसे करें इसे ऑन

WhatsApp Remind Me Feature: हाल ही में वॉट्सऐप कंपनी ने स्टेटस के बीच ऐड की शुरूआत की। वहीं जल्द ही मेटा वॉट्सऐप एक और अपडेट लेकर आ रही है और वह रिमाइंडर। नीचे जानें कैसे करें इसका यूज-
Editorial
Updated:- 2026-02-05, 18:12 IST

What is WhatsApp Reminder Me Feature: क्या आपको मम्मी ने कोई काम कहा और आप भूल जाती है। इस समस्या से बचने के लिए लोग या तो आप किसी को याद दिलाने के लिए बोलती है या फिर रिमांइडर लगाती है? बता दें कि आपकी इस समस्या का समाधान अब वॉट्सऐप जल्द ही लेकर आने वाला है।

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप आए दिन अपने यूजर्स के काम को आसान बनाने के लिए नए-नए अपडेट लेकर आते हैं। एक ऐसा ही और अपडेट जल्द ही आपके वॉट्सऐप पर नजर आने वाला है और उसका नाम रिमांइडर है। इसका इस्तेमाल कर आप डायरेक्ट मैसेज चैट पर जाकर उसका रिमाइंडर सेट कर सकती हैं। चलिए नीचे लेख में देखिए कैसे कर पाएंगी इसे एक्टिव-

क्या है वॉट्सऐप का रिमाइंडर फीचर?

WhatsApp important message reminders

WhatsApp का Remind Me फीचर यूजर्स को किसी टेक्स्ट, इमेज, वीडियो, डॉक्यूमेंट पर अलर्ट सेट करने की सुविधा देता है। हालांकि अभी यह फीचर आईफोन यूजर्स के लिए जारी किया गया है और जल्द ही एंड्रॉयड पर भी उपलब्ध होगा, जिससे 2, 8 या 24 घंटे बाद के लिए अलर्ट लगाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- WhatsApp Video Call पर रोमांस करना सेफ या रिस्की? क्या ऑटोमैटिक वीडियो होती है रिकॉर्ड, एक्सपर्ट से जानें

कैसे करें रिमाइंड मी फीचर का इस्तेमाल?

  • वॉट्सऐप पर रिमाइंड मी का इस्तेमाल आप अपडेट और फीचर आने के बाद कर सकती हैं।
  • इसके लिए पहले उस मैसेज पर क्लिक करें, जिसे याद रखना चाहती हैं।
  • इसके बाद इस पर टैप करके ऊपर दिख रहे थ्री डॉट पर क्लिक करें।
  • यहां पर आपके रिमाइंड मी पर क्लिक कर टाइम और डेट सेट करें।
  • इसके बाद वह मैसेज आपको उस समय पर रिंग करने लगेगा।

वॉट्सऐप का स्टार फीचर क्या है?

WhatsApp unread chat summary

वॉट्सऐप (Whatsapp) पर एक स्टारर फीचर भी है। इसका इस्तेमाल हम जरूरी मैसेज, इमेज या अन्य डिटेल्स को स्टार कर देते हैं, तो वह एक अलग फोल्डर में सेफ हो जाता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको हजारों चैट्स के बीच उस एक मैसेज को दोबारा सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती।

इसे भी पढ़ें- क्या भारत में बंद हो जाएगा WhatsApp? जानें आपके डेटा और प्राइवेसी पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या दी चेतावनी

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- shutterstock, freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।