Fri Feb 27, 2026 | Updated 04:14 AM IST
herzindagi
how to make AI stickers WhatsApp

WhatsApp पर Text से बनाएं मनपसंद AI स्टिकर, जानें आसान तरीका

How To Create Text Stickers In WhatsApp: क्या आप वॉट्सऐप पर अपने करीबी या दोस्त को टेक्स्ट से स्टिकर बनाकर भेजना चाहती हैं, तो तुरंत करें Whatsapp के इस अपडेट फीचर का यूज।
Editorial
Updated:- 2026-02-26, 19:09 IST

How To Create AI Stickers WhatsApp: आज के समय में हमारा लगभग समय वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हुए बीतता है। फिर चाहे वह ऑफिस हो या फिर पर्सनल काम हो। अब ऐसे में मेटा अपने यूजर्स के काम को आसान बनाने के लिए समय-समय पर नए-नए अपडेट लेकर आता है। बीते दिन वॉट्सऐप पर आए शेड्यूल फीचर ने काम को आसान बनाया है। इसकी मदद से आप अपना मैसेज और कॉल को शेड्यूल कर सकती हैं। वहीं हाल ही में WhatsApp पर स्टिकर क्रिएटर फीचर अपडेट आया जिसकी मदद से आप WhatsApp चैट में AI स्टिकर बना सकती हैं। चलिए नीचे लेख में जानिए टेक्स्ट से कैसे बनाएं AI स्टिकर?

WhatsApp AI स्टिकर कैसे बनाएं? (How To Create WhatsApp AI sticker)

How To Create WhatsApp AI sticker

WhatsApp के AI स्टिकर टूल को चैट स्क्रीन से ही एक्सेस किया जा सकता है। WhatsApp पर अपना पहला AI स्टिकर बनाने के लिए यहां स्टेप-बाय-स्टेप गाइड दी गई है।

  • किसी भी व्यक्तिगत या ग्रुप चैट में जाएं।
  • टेक्स्ट बॉक्स के नीचे मौजूद इमोजी आइकन पर क्लिक करें।
  • स्टिकर स्क्रीन पर जाने के लिए ऊपर दिए गए स्टिकर आइकन पर टैप करें।
  • स्टिकर ट्रे के निचले भाग में स्थित क्रिएट या + आइकन पर टैप करें।
  • चैट बॉक्स में उस तरह के स्टिकर का विवरण या संकेत लिखें जिसे आप जनरेट करवाना चाहते हैं।
  • आपके द्वारा दिए गए विवरण के आधार पर WhatsApp आपके लिए स्टिकर तैयार करेगा, जिनमें से आप चुन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Whatsapp के 3 सीक्रेट फीचर, जो आपके डेली ऑफिस वर्क को भी कर देंगे आसान

WhatsApp AI स्टिकर फीचर क्या है? (What Is WhatsApp AI Stickers Feature)

What Is WhatsApp AI Stickers Feature

WhatsApp का AI स्टिकर मेकर टेक्स्ट इनपुट और डिस्क्रिप्शन का इस्तेमाल करके आपके लिए स्टिकर ऑप्शन तैयार करेगा, जिन्हें आप चुनकर अपनी चैट और ग्रुप में भेज सकती हैं।

इसमें यूजर अपनी पसंद के स्टिकर बनाने के लिए कोई भी टेक्स्ट या प्रॉम्प्ट डिस्क्रिप्शन के रूप में डाल सकती हैं। स्टिकर पहले से ही व्हाट्सएप यूजर के बीच चैट को व्यक्तिगत रूप देने का एक फेमस और आम तरीका है। प्लेटफॉर्म पर इस सुविधा के जुड़ने के बाद से ही यूजर स्टिकर और जीआईएफ अपलोड और शेयर कर रहे हैं।

अब एआई की मदद से आप सीधे कस्टम स्टिकर बना सकती हैं। यूजर AI टूल की मदद से बनाए गए स्टिकर को स्टिकर ट्रे में सेव कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- भूलने की टेंशन खत्म! वॉट्सऐप का यह फीचर अब दिलाएगा Important Message याद, जानें कैसे करें इसे ऑन

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।