
WhatsApp का इस्तेमाल आज के समय में शायद ही भारत में कोई होगा, जो नहीं करता होगा। सुबह उठते ही लोग सबसे पहले वॉट्सएप चेक करते हैं। यह ऐप आजकल हर किसी की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में कंपनी की तरफ से भी हमेशा इसमें नए-नए अपडेट किए जाते रहे हैं। हालांकि, कुछ ऐसी थीम्स अभी भी लोगों की नजरों से दूर है। वॉट्सएप आपको कई तरह की सुविधाएं देता है, लेकिन इसकी जानकारी नहीं होने की वजह से लोग इसका फायदा नहीं उठा पाते। ऐसा ही एक ऑप्शन WhatsApp का एडवांस चैटिंग प्राइवेसी फीचर है। कई लोगों को नहीं पता कि इससे क्या होता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको एडवांस चैटिंग प्राइवेसी फीचर के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
यह फीचर आपकी चैट को और भी प्राइवेट रखने के लिए बनाया गया है। इससे कोई आपकी चैट को एक्सपोर्ट नहीं कर पाएगा। यानी अगर आपने किसी को फोटो वीडियो सेंड की है, तो सामने वाला उसे फोन में सेव नहीं कर सकता। आपके फोन में ऑटोमेटिक फोटो-वीडियो डाउनलोड नहीं होंगे और न ही आपकी चैट का यूज AI फीचर्स में कोई कर सकता है। सिंपल तरीके से इसे समझा जाए, तो यह आपकी चैट को केवल WhatsApp तक ही सीमित रखता है।
इसे भी पढ़ें- WhatsApp पासवर्ड पता होने के बाद भी कोई दूसरा नहीं खोल पाएगा आपके पार्टनर की चैट, जानें कैसे कर सकती हैं केवल एक मैसेज लॉक

Advanced Chat Privacy का यूज आप तब कर सकती हैं, जब आप चाहें कि कोई ग्रुप में आपके मैसेज का गलत तरीके से इस्तेमाल न करें। पर्सनल बातें या ग्रुप चैट्स को बाहर लीक होने से बचाना चाहते हैं, इसके लिए आपको सबसे पहले उस चैट या ग्रुप के इमेज सेक्शन में जाना है, जहां की चैट आप सेफ रखना चाहती हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या व्हाट्सएप पर खोजना है महीनों पुराना मैसेज? ये आसान ट्रिक्स आएंगी काम
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
IMAGE CREDIT- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।