herzindagi
5 hacks and tips to hide your private chats on whatsapp from your family

पार्टनर के साथ करती है सीक्रेट बातें? परिवार के डर से अब चैट डिलीट करने की जरूरत नहीं, Whatsapp की ये सेटिंग्स आपकी प्राइवेसी रखेंगी बरकरार

आज के समय में रिश्ते सिर्फ मिलने तक सीमित नहीं है। कई कपल्स एक-दूसरे से दिनभर चैट के जरिए जुड़े रहते हैं। गुड मॉर्निंग मैसेज से लेकर दिनभर की छोटी-छोटी बातें, शिकायतें और प्यार भरे शब्द सब कुछ आपकी चैट में छिपा रहता है।
Editorial
Updated:- 2026-01-29, 18:45 IST

सोशल मीडिया पर पार्टनर के साथ की गई प्राइवेट चैट कहीं कोई और न पढ़ ले, इसलिए लोग अपने फोन को रिश्तेदारों और दोस्तों से दूर रखने की कोशिश करते हैं। वह अपना फोन किसी को नहीं दिखाना चाहते। अगर गलती से कभी फोन खुला रह जाए, तो उन्हें इसी बात की टेंशन रहती है कि कहीं कोई चैट न पढ़ ले। कई लोग जल्दी अपना फोन किसी को देते नहीं, क्योंकि उन्हें चैट पढ़ने का डर रहता है। हालांकि, बहन-भाई या माता-पिता से चैट छिपाना ज्यादा मुश्किल रहता है, क्योंकि वह आपका फोन कभी भी बिना पूछे छू लेते हैं। ऐसे लोगों के लिए हमारे पास कुछ आसान टिप्स है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे हैक्स बताएंगे, जिसकी मदद से आप अपने पार्टनर के साथ चैट को, लोगों के छिपा सकती हैं। इसके लिए आपको बस कुछ टिप्स फॉलो करने होंगे।

Chat Lock फीचर का इस्तेमाल करें

अगर आप चाहती हैं कि कोई भी आपके पर्सनल चैट न पढ़े, तो आप WhatsApp का Chat Lock फीचर यूज कर सकती हैं। इससे, कोई भी आपके मैसेज बिना पासवर्ड डाले, नहीं डाल सकता। इसके अलावा आप पासवर्ड मुश्किल रखें, ताकि आपसे अगर कोई पासर्वड पूछे, तो आप उसे यह कह सके कि फोन दो, मैं खुद खोलकर देता हूं। इतने देर में आप अपना जरूरी मैसेज पढ़कर तुरंत डिलीट भी कर सकती हैं और सामने वाले को पता भी नहीं चलेगा।

इसे भी पढ़ें- WhatsApp Privacy: नोटिफिकेशन तो आएगा पर मैसेज और नाम नहीं दिखेगा, बस बदल लें ये एक सेटिंग

5 hacks and tips to hide your private chats on whatsapp from your family1

Hidden Locked Chats (एडवांस ट्रिक)

क्या आप जानती हैं कि WhatsApp पर ऐसा भी कोई ऑप्शन है। इसमें आप किसी एक चैट पर पासवर्ड लगा सकती हैं। ऐसे में कोई भी अगर आपका व्हाट्सएप यूज भी कर रहा है, तो उस चैट को ओपन नहीं कर पाएगा। उसे खोलने के लिए पहले पासवर्ड डालने की जरूरत होगी। यह चैट लॉक करने का सबसे बेस्ट ट्रिक माना जाता है।

हाइड चैट का ऑप्शन

इस ऑप्शन के बारे में लगभग सभी को पता है, इसमें आपको चैट को आरकाइव या हाइड करना होता है। इससे कोई जान भी नहीं पाएगा कि फोन में कोई हाइड चैट है। अगर सामने वाले व्यक्ति को उसका नाम पता होगा, तो वह सर्च करके नाम का पता लगा सकता है, वरना इसके अलावा उसे चैट नजर नहीं आएगी।

इसे भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं WhatsApp पर किसी भी कॉन्टैक्ट की कॉल अपने-आप म्यूट हो सकती है, जानें इससे जुड़े हैक्स?

5 hacks and tips to hide

नाम बदल दें

जिसका चैट आप हाइड कर रही हैं या आपको लगता है कि उस व्यक्ति का नाम आपके साथी या परिवार वालों को पता है, तो आप उसका नंबर किसी और नाम से सेव कर सकती हैं। इससे अगर चैट आरकाइव में होगी, तो भी सर्च करने पर उसे मिलेगी नहीं। ऐसा इसलिए, क्योंकि चैट का नाम किसी और तरीके से सेव होगा। वॉट्सऐप हैक आपको पता होंगे, तो आपके कई काम आसान हो जाएंगे।

Notification Preview बंद करें

फोन लॉक है, तो भी ऊपर नोटीफिकेशन में मैसेज दिख जाता है। यह बड़ी गलती होती है। इसलिए, आपको नोटीफिकेशन को बंद कर देना चाहिए। अगर आप चैट हाइड रखना चाहती हैं, तो आपको नोटीफिकेशन का साउंड भी बंद रखना चाहिए। इससे किसी को मैसेज आने का पता नहीं लगेगा।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
WhatsApp में चैट छुपाने का सबसे सुरक्षित तरीका क्या है?
Chat Lock फीचर सबसे सुरक्षित तरीका है। इससे चैट अलग लॉक्ड फोल्डर में चली जाती है और फिंगरप्रिंट या फेस लॉक के बिना कोई उसे नहीं खोल सकता।
क्या लॉक की गई चैट भी कोई देख सकता है?
नहीं, WhatsApp में अब Hidden Locked Chats का ऑप्शन भी आ गया है। इसे ऑन करने पर कोई यह भी नहीं जान पाएगा कि फोन में कोई लॉक्ड चैट मौजूद है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।