herzindagi
how to mute calls on whatsapp know step by step guide

क्या आप जानती हैं WhatsApp पर किसी भी कॉन्टैक्ट की कॉल अपने-आप म्यूट हो सकती है, जानें इससे जुड़े हैक्स?

वॉट्सऐप कॉल आज के समय में जितना जरूरी हो गया है, उतना ही कई लोगों के ये परेशानी वाला भी लगता है। क्योंकि, इसे म्यूट करने में उन्हें परेशानी होती है। आजकल बहुत से लोग वर्क फ्रॉम होम करते हैं या ऑनलाइन मीटिंग में व्यस्त रहते हैं और इन कॉल्स की वजह से परेशान भी हो जाते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-06, 12:32 IST

वॉट्सऐप कॉल से कई लोग बहुत ज्यादा परेशान रहते हैं। क्योंकि, यहां आपको कोई भी कॉल कर सकता है। अगर आपके फोन में उसका नंबर सेव नहीं है, तो फिर यह समस्या और भी ज्यादा है। कॉल से बचने के लिए कई लोग अपने फोन का इंटरनेट ही बंद रखते हैं, लेकिन जैसे ही आप ऑनलाइन जाएंगे, सामने वाले यूजर्स को पता लग जाता है कि आप ऑनलाइन थे और आपने उसकी कॉल नहीं उठाई। इन बातों से की वजह से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको वॉट्सऐप कॉल से जुड़े कुछ जरूरी हैक्स विस्तार से बताएंगे।

वॉट्सऐपप कॉल्स को म्यूट कैसे करें?

  • इसके लिए आपको कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे। अगर आप चाहती हैं कि किसी एक नंबर से फोन न आए, तो कुछ टिप्स फॉलो करने होंगे।
  • अगर आप चाहती हैं कि नंबर ब्लॉक भी न किया जाए और फोन काटा भी न जाए, तो आपके लिए यह काम की टिप्स है।
  • सबसे पहले आप उस नंबर को अपने फोन से डिलीट कर दें।
  • इससे वह नंबर Unknown Calls के ऑप्शन में आ जाएगा।
  • अब आप अपने फोन में WhatsApp खोलें।
  • इसमें सेटिंग के ऑप्शन पर जाएं।
  • यहां प्राइवेसी पर टैप करें।

इसे भी पढ़ें- Tech Tips: इन कामों को बिना किए अगर डिलीट कर देती हैं Google Cache? हो सकता है नुकसान

  • अब आपको कॉल्स का ऑप्शन मिलेगा।
  • यहां आप Silence Unknown Callers को ON कर दें।
  • इस तरह जैसी ही उस नंबर से कॉल आएगी, वह अपने आप म्यूट हो जाएगी और आप परेशान भी नहीं होंगी।
  • अब जो नंबर आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव नहीं हैं, उनकी कॉल अपने-आप म्यूट हो जाएगी।
  • खास बात यह है कि आपको कॉल कॉल-लॉग में दिखेगी, लेकिन फोन बजेगा नहीं, जिससे आप परेशान नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें- कहीं कोई और तो नहीं पढ़ रहा आपके WhatsApp मैसेज? इन 5 संकेतों से तुरंत करें पहचान

how to mute calls on whatsapp know step by step guide 2

किसी खास कॉन्टैक्ट की कॉल म्यूट कर सकते हैं?

  • नहीं, अभी WhatsApp में फिलहाल किसी एक खास कॉन्टैक्ट की कॉल को डायरेक्ट ऑटो-म्यूट करने का ऑप्शन नहीं है।
  • WhatsApp में फिलहाल किसी एक खास कॉन्टैक्ट की कॉल को डायरेक्ट ऑटो-म्यूट करने का अलग बटन नहीं है, लेकिन ये तरीका काम आ सकता है।
  • हालांकि, आप उसकी चैट को म्यूट कर सकती हैं। इसके लिए आप उस कॉन्टैक्ट की Chat खोलें।
  • इसके बाद ऊपर नाम पर टैप करें।
  • यहां Mute Notifications चुनें और कॉल साइलेंट हो जाएगी।
  • यहां आप Always के बटन को सिलेक्ट कर देंगी, तो भी काम हो जाएगा।
  • इससे उस कॉन्टैक्ट की चैट नोटिफिकेशन बंद हो जाएंगी।
  • कॉल आएगी, लेकिन नोटिफिकेशन और आवाज कम डिस्टर्ब करेगी।

इसे भी पढ़ें- अगर WhatsApp Number साइबर हैकर्स तक पहुंच जाए, तो क्या होगा? एक्सपर्ट से जानें

how to mute calls on whatsapp know step by step guidesdfb

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।