
WhatsApp हैक हुआ है या नहीं? इस बात का पता लगाना इतना आसान नहीं है। क्योंकि, हैकर्स फोन हैक करने के बाद कुछ बातों का खास ख्याल रखते हैं, जिससे यूजर्स को हैकिंग का पता न लग पाए। हालांकि, उनसे भी कुछ ऐसी गलती हो जाती है, जिससे आप अपने फोन में हो रहे बदलाव का पता लगा सकती हैं। आजकल ऑनलाइन हैकिंग के तरीके बहुत ज्यादा बदल गए हैं। इसलिए, आपको हमेशा अलर्ट रहना जरूरी होता है।मैसेजिंग ऐप के जरिए हैकिंग के तरीके अब और भी ज्यादा आसान हो गए हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप पता लगा सकती हैं कि आपका व्हाट्सएप अकाउंट हैक हुआ है या नहीं।
WhatsApp लॉग-आउट हो जाना- अगर व्हाट्सएप बार-बार आपके फोन से लॉग-आउट हो जा रहा है और लॉगइन करने के लिए बार-बार आपको ओटीपी डालना पड़ रहा है, तो यह हैकिंग हो सकती है। बहुत लंबे समय तक अगर आपने व्हाट्सएप बंद नहीं किया था, तो लॉगआउट होना नॉर्मल है, लेकिन रोज-रोज ऐसा हो रहा है, तो थोड़ी शक वाली बात हो सकती है।

आपको अपने फोन में जाकर चेक करना चाहिए कि आपका अकाउंट कहीं और तो नहीं खुला है। आप फोन के साथ-साथ अपने लैपटॉप में भी अकाउंट ओपन कर सकती हैं, लेकिन अगर आपने कभी अकाउंट फोन के सिवा कहीं और नहीं खोला है, तो हो सकता है कि कोई और आपका अकाउंट कहीं और से भी चला रहा हो। इसे आप बंद अपने फोन से लॉगआउट कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- अगर WhatsApp Number साइबर हैकर्स तक पहुंच जाए, तो क्या होगा? एक्सपर्ट से जानें
कई बार हैकर्स मैसेज भेजने के बाद डिलीट करना भूल जाते हैं। ऐसे में आपको किसी साथी के चैट में ऐसे मैसेज देखने को मिल जाएंगे। अगर कभी कोई दोस्त आपसे कह रहा है कि आपके नंबर से अजीब मैसेज आए हैं, तो सावधान हो जाएं। व्हाट्सएप के हैक आपके लिए फायदा हो सकता है।

बार-बार WhatsApp OTP या वेरिफिकेशन कोड का मैसेज आना भी हैकिंग का कारण हो सकता है। इसका अर्थ है कि कोई आपके अकाउंट को एक्सेस करने की कोशिश कर रहा है। इससे बचने के लिए आप तुरंत अपना अकाउंट खोलकर मैसेज चेक करते रहें।
इसे भी पढ़ें- Tech Tips: इन कामों को बिना किए अगर डिलीट कर देती हैं Google Cache? हो सकता है नुकसान
अगर आपकी प्रोफाइल फोटो, नाम या स्टेटस बिना आपकी जानकारी के बदल जाए, तो यह अकाउंट से छेड़छाड़ के संकेत है। हमेशा आपको अकाउंट में इन बातों का ध्यान रखना चाहिए। हैकिंग कब हो जाए, आपको पता भी नहीं चल पाएगा।
इसके अलावा अनजान ग्रुप्स में अपने आप जुड़ जाना, WhatsApp शेक कर रहा हो या अजीब तरह से काम करे या स्टेट्स अपने आप डिलीट या आर्काइव हो जाए, तो यह भी हैकिंग का कारण हो सकता है।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।