herzindagi
what to do if i know my phone is hacked know step by step full guide

अगर आपका फोन हैक हो जाए तो क्या करना चाहिए? जानें पूरा प्रोसेस

आजकल ऑनलाइन स्कैम सिर्फ अनजान लोग या आम लोगों तक सीमित नहीं है, पढ़े-लिखे और टेक्नोलॉजी की अच्छी समझ रखने वाले लोग भी इस जाल में फंस जाते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-23, 23:29 IST

आजकल जिस तरह से ऑनलाइन स्कैम इनसे ज्यादा बढ़ते जा रहे हैं, इससे लोगों को अब अलर्ट रहने की ज्यादा जरूरत है। मोबाइल फोन और इंटरनेट की वजह से अब स्कैमर्स को भी लोगों के फोन हैक करने का अच्छा ऑप्शन मिल गया है। ऑनलाइन शॉपिंग जैसे प्लेटफॉर्म भी लोगों को गुमराह करके उनके फोन का पूरा एक्सेस ले सकते हैं। एक समय था जब फ्रॉड के केस गिने-चुने होते थे, लेकिन अब हर दिन कई केस सुनने को मिल जाते हैं। आपके साथ भी ऐसा हो सकता है कि आपका फोन कभी हैक हो जाए। ऐसी स्थिति में आप क्या करेंगे? क्या आप उस समय सेफ्टी के टिप्स सर्च करेंगे? अगर आपके किसी साथी दोस्त के साथ ऐसा हो गया तो, आप उसकी कैसे मदद करेंगे। इसलिए, आपको इन जरूरी बातों की जानकारी होनी चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको टिप्स बताएंगे कि अगर आपका फोन हैक हो जाए, तो आपको उस समय क्या करना चाहिए।

सबसे पहले इंटरनेट बंद कर दें

  • अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है, तो आपको सबसे पहले आपको अपने फोन का इंटरनेट बंद कर देना चाहिए।
  • वाईफाई ब्लूडूथ, GPS या हॉटस्पॉट ऑन है, तो उसे भी बंद कर दें।
  • इससे आप हैकर्स को थोड़ी देर के लिए अपने फोन तक पहुंचने के लिए रोक सकते हैं।
  • हैकर्स इंटरनेट के जरिए अगर आपके फोन को एक्सेस कर रहे होंगे, तो इससे उन्हें रोकना संभव हो पाता है।

what to do if i know my phone is hacked know step by step full guide1

ऐप्स डिलीट कर दें

  • हो सकता है कि कोई ऐसी ऐप आपके फोन में आ गई हो, जिससे वह आपके फोन को एक्सेस कर पा रहे हैं।
  • इसलिए आप हाल ही, जितने भी ऐप इंस्टॉल किए थे, उन्हें डिलीट कर दें।
  • अगर ऐसी कोई ऐप है, जो आपको याद नहीं आ रही, तो आप अन्य अनइंस्टॉल भी कर सकते हैं, जिससे आपको शक हो रहा हो।

इसे भी पढ़ें- क्या ATM से पैसे निकालने के बाद आप भी दबाती हैं कैंसिल का बटन? जानिए कितना है यह सेफ या चल रही सिर्फ देखा-देखी

पासवर्ड बदलें

  • इसके बाद तुरंत अपने फोन का पासवर्ड बदल दें। इससे अगर दूसरे डिवाइस में फोन का एक्सेस हो रहा होगा रुक जाएगा।
  • आप WhatsApp, Instagram और Facebook के साथ-साथ बैंकिंग ऐप के पासवर्ड भी बदल दें।

what to do if i know my phone is hacked know step by step full guide 2

फोन रिसेट कर दें

  • जरूरी डिटेल्स चोरी होने या बैंक अकाउंट खाली होने से बेहतर है कि फोन को रिसेट मार दें।
  • इससे फोन में सेव सारी डिटेल्स गायब हो जाएगी और हैकर कुछ भी नहीं कर पाएगा।
  • रिसेट से फोन बंद हो जाएगा और फोन में सेव जरूरी डिटेल्स भी गायब हो जाएंगी।

इसे भी पढ़ें-  अस्पताल के मटरनिटी वॉर्ड का क्लिप पहुंच गया Po*n साइट पर, इस तरह की हैकिंग से बचने के लिए जानें कैसे बदला जा सकता है पासवर्ड और क्या करना होगा आपको

what to do if i know my phone is hacked know step by step full guidesdfv

साइबर क्राइम में शिकायत करें

  • अगर आप इस बात की शिकायत करना चाहती हैं, अगर कोई नुकसान हुआ है।
  • इसके अलावा लग रहा है कि अभी भी आपका फोन हैक है, तो आप शिकायत कर सकती हैं।
  • ध्यान रखें कि आपको दूसरे फोन से शिकायत करनी है।
  • आप cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें या 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकती हैं।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।