
आज के समय में सभी घरों में स्मार्ट टीवी देखने को मिल जाएगा। मोबाइल, लैपटॉप और इंटरनेट की तरह ही ये भी हमारी लाइफ का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है। स्मार्ट टीवी में इंटरनेट, ऐप्स, ब्लूटूथ, माइक्रोफोन और कई बार कैमरा भी होता है। अब ये भी कंप्यूटर की तरह ही काम करता है।
साफ शब्दों में कहें तो अब माेबाइल और लैपटॉप की तरह आपका स्मार्ट टीवी भी हैक हो सकता है। हालांकि, जब आपका स्मार्ट टीवी हैक होता है तो कुछ संकेत नजर आने लगते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में उन संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें पहचानकर आप भी कोई बड़ा नुकसान होने से बचा सकती हैं। आइए जानते हैं-
-1768287268211.jpg)
जब भी कोई आपके स्मार्ट टीवी को हैक करने की कोशिश करेगा तो आपका टीवी बहुत ही स्लो स्पीड में चलने लगेगा। अगर आपका टीवी रिमोट कमांड लेने में समय लगाए या ऐप्स खोलने में ज्यादा देर करे, तो ये कोई नॉर्मल बात नहीं है। ऐसा किसी मैलवेयर की वजह से भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें- Laptop Security Tips: लैपटॉप की ये सेटिंग कर रही हैं आपकी जासूसी, प्राइवेसी बचानी है तो तुरंत फॉलो करें ये ट्रिक
अगर आपकी टीवी अचानक से बंद हो जाती है या अपने आप रीस्टार्ट होकर बार-बार हैंग होती है ताे ये भी हैक होने का ही संकेत है। खासकर तब जब स्टोरेज खाली हो और सॉफ्टवेयर अपडेटेड हो तो इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए।
अगर टीवी स्क्रीन पर ऐसे पॉप-अप या नोटिफिकेशन दिखने लगें, जिनका टीवी देखने से कोई लेना-देना नहीं है, तो सतर्क हो जाएं। यह भी हैकिंग या वायरस का इशारा हो सकता है।
अगर आपके टीवी में खुद से ही कोई ऐप इंस्टॉल हो जाए तो ये साफ संकेत है कि आपका टीवी हैक हो चुका है। कई बार तो होम स्क्रीन के आइकन या नाम भी बदलने लगते हैं।
-1768287279632.jpg)
WiFi, ब्लूटूथ या प्राइवेसी सेटिंग्स का अपने आप बदल जाना भी हैक होने कर संकेत देता है। इसका मतलब हो सकता है कि कोई बाहर से आपके टीवी तक पहुंच बनाने की कोशिश कर रहा है। इससे आपको तुरंत सावधान हो जाने की जरूरत है।
अगर आपके स्मार्ट टीवी का माइक्रोफोन या कैमरा (अगर टीवी में मौजूद हो) बिना वजह एक्टिव होने लगे या टीवी से अजीब सी आवाजें आने लगें तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।
तो अगर आप भी चाहती हैं कि आपका स्मार्ट टीवी आपकी बातें न सुनें तो इन संकेतों को पहचानना जरूरी है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/Ai generated
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।