
वॉट्सऐप प्राइवेसी को बनाए रखने के लिए एक नया फीचर रोल आउट किया है। भारत में हाल ही में लोगों को अंतरराष्ट्रीय नंबरों से स्कैम कॉल्स आई थी। इन स्कैम को रोकने के लिए कंपनी ने साइलेंस अननोन कॉलर्स फीचर को लॉन्च किया है। चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं।

वॉट्सऐप यूजर्स की प्राइवेसी को अधिक सुरक्षित करने के लिए 'साइलेंस अननोन कॉलर्स' फीचर को लॉन्च किया है। इस फीचर की मदद से अननोन कॉलर्स की कॉल्स अपने आप साइलेंट मोड पर हो जाएगी। साइलेंस अननोन कॉलर्स को वॉट्सऐप यूजर्स को इनकमिंग कॉल्स पर ज्यादा प्राइवेसी और कंट्रोल देने के लिए डिजाइन किया गया है। इस फीचर की मदद से यूजर कॉल स्कैम से बच सकता है। साइलेंस अननोन कॉलर्स फीचर को अगर कोई यूजर एक बार इनेबल कर देता है तो अनजान वॉट्सऐप कॉल्स के दौरान यूजर्स के फोन की रिंग नहीं बजेगी और केवल मिस्ड कॉल का नोटिफिकेशन आएगा।
इसे जरूर पढ़ें: Whatsapp की इन 5 ट्रिक्स के बारे में क्या जानती हैं आप?
The world is loud 📣 But your phone doesn’t have to be. Our 🆕 privacy feature, Silence Unknown Callers, keeps the weird, random numbers from interrupting your day 🔕 📲 pic.twitter.com/8vir2qRFTH
— WhatsApp (@WhatsApp) June 20, 2023
इस फीचर को इनेबल करने के लिए आपको वॉट्सऐप की सेटिंग में जाना होगा और प्राइवेसी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। कॉल्स के ऑप्शन पर टैप करने के बाद आप 'साइलेंस अननोन कॉलर्स' फीचर को एक्टिव कर पाएंगी। यह फीचर कोई भी एंड्राइड और आईफोन यूजर यूज कर सकता है। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने ट्विटर पर इस फीचर की जानकारी देकर बताया कि 'अब आप अधिक प्राइवेसी और कंट्रोल के लिए वॉट्सऐप पर अननोन कॉन्टैक्ट्स के जरिए आने वाले कॉल को ऑटोमेटिक रूप से म्यूट कर सकते हैं।'
इसे जरूर पढ़ें- स्मार्टफोन खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल, फायदे में रहेंगी
वॉट्सऐप पर कई ऐसे फीचर्स हैं जिससे यूजर्स की प्राइवेसी मेंटेंन रहती है। एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, चैट लॉक फीचर, व्यू ओनली वंस फीचर भी इसमें शामिल है। इसके अलावा हाल ही में वॉट्सऐप पर मैसेज एडिट करने वाला फीचर भी आया है। ये सभी फीचर वॉट्सऐप यूजर्स की प्राइवेसी को मजबूत बनाने में मदद करते है।
इस फीचर की मदद से वॉट्सऐप प्राइवेसी अधिक बेहतर होगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।