Wed Mar 18, 2026 | Updated 06:43 AM IST
herzindagi
WhatsApp data management tool

WhatsApp Hacks: आपका पार्टनर किससे करता है बात? वॉट्सऐप की इस 1 ट्रिक से करें चेक

WhatsApp Tips: क्या आप जानना चाहते हैं कि आपका पार्टनर वॉट्सऐप पर सबसे ज्यादा किससे चैटिंग करता है? बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप के, इस सीक्रेट सेटिंग से पता लगाएं सबसे ज्यादा डेटा और मैसेज कहां शेयर हो रहे हैं। नीचे लेख में जानें आसान ट्रिक।
Editorial
Updated:- 2026-03-11, 20:15 IST

WhatsApp Hidden Tricks: आज की डिजिटल दुनिया में व्हाट्सऐप हमारे जीवन का खास हिस्सा बन गया है। ऑफिस के काम से लेकर पर्सनल बातचीत के लिए लोग इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं। विश्वास किसी भी रिश्ते की नींव होती है, लेकिन कभी-कभी मन में असुरक्षा या संदेह की भावना आ ही जाती है कि हमारा पार्टनर आखिर घंटों किससे चैटिंग कर रहा है। सोशल मीडिया की इस दुनिया में ट्रांसपेरेंसी बनाए रखना जरूरी है, लेकिन प्राइवेसी का सम्मान करना भी उतना ही अहम है। अक्सर लोग सोचते हैं कि इसके लिए थर्ड ऐप की जरूरत होगी, लेकिन व्हाट्सएप में एक ऐसा फीचर हैं जो यह बता सकते हैं कि सबसे ज्यादा बातचीत या डेटा शेयरिंग कहां हो रही है। नीचे लेख में जानें-

व्हाट्सएप पर कैसे चेक करें पार्टनर का कौन है फेवरेट?

Whatsapp Tricks

व्हाट्सएप पर पार्टनर किससे घंटों बात करता है इसके लिए किसी प्रकार का कोई जासूसी सेटिंग नहीं है बल्कि डेटा मैनेजमेंट टूल है। इसकी मदद से आप देख सकते हैं कि किस कॉन्टैक्ट के साथ सबसे ज्यादा फोटो, वीडियो और फाइल शेयर किया गया है। जिस व्यक्ति के साथ सबसे ज्यादा चैटिंग या फाइल शेयरिंग होती है, उसका नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। नीचे देखें प्रोसेस-

इसे भी पढ़ें- ऑफिस के लैपटॉप में चलाती हैं व्हाट्सऐप? फटाफट करें ये काम, नहीं पढ़ पाएगा कोई भी चैट

  • इसे चेक करने के लिए सबसे पहले आपको पार्टनर के फोन में व्हाट्सएप की Settings में जाएं।
  • फिर Storage and Data पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Manage Storage के विकल्प को चुनें।
  • यहां आपको उन कॉन्टैक्ट्स की पूरी लिस्ट मिल जाएगी जिनसे सबसे ज्यादा डेटा एक्सचेंज हुआ है।

पिन्ड चैट और आर्काइव को करें चेक

Tech Tips

कई बार लोग अपनी खास चैट्स को छिपाने के लिए उन्हें Archive कर देते हैं। आप व्हाट्सएप स्क्रीन के सबसे ऊपर या नीचे मौजूद आर्काइव फोल्डर को चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, अगर कोई चैट सबसे ऊपर Pin की गई है, तो इसका सीधा मतलब है कि उस व्यक्ति से बार-बार बात होती है। यह तरीके बिना किसी दूसरे ऐप के आपको यह समझने में मदद कर सकते हैं कि पार्टनर की चैट लिस्ट में कौन सबसे ज्यादा बात करता है।

इसे भी पढ़ें- केवल स्मार्ट यूजर्स ही जानते होंगे WhatsApp की ये 5 जबरदस्त ट्रिक्स! दोस्त भी आपसे ही मांगेंगे टेक्निकल टिप्स

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 Image Credit- Freepik


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।