herzindagi
how to stop chat in whatsapp group as admin

क्या आप जानती हैं WhatsApp ग्रुप में दूसरों के मैसेज ब्लॉक करने का सीक्रेट तरीका? जानें ये खास सेटिंग

वॉट्सएप ग्रुप की एक और बड़ी समस्या यह है कि कई लोग बिना वजह ढेर सारे मैसेज भेजते रहते हैं। गुड मॉर्निंग इमेज, बिना मतलब के वीडियो या जोक्स। इस तरह के मैसेज से कई लोग परेशान हो जाते हैं, जिसकी वजह से वह ग्रुप लेफ्ट कर जाते हैं। इससे ग्रुप के असली मकसद पर असर पड़ता है और कई लोग परेशान होकर ग्रुप को म्यूट भी कर देते हैं और आने वाले जरूरी मैसेज पर भी ध्यान नहीं देते।
Editorial
Updated:- 2026-01-19, 18:08 IST

वॉट्सएप ग्रुप में अगर आप लोगों को जोड़ते हैं, तो आपको इस बात की चिंता हमेशा बनी रहती होगी कि कहीं कोई ग्रुप में गलत मैसेज न कर दे। व्हाट्सएप आजकल सबसे ज्यादा यूज किया जाता है। यह सिर्फ एक मैसेजिंग ऐप नहीं रह गया है, इसे लोग अब अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा मानते हैं। सुबह की शुरुआत सबसे पहले लोग व्हाट्सएप पर आए, मैसेज पढ़कर करते हैं। परिवार के ग्रुप हों, ऑफिस के ग्रुप, सोसाइटी के नोटिस या कॉलेज ग्रुप, सभी ग्रुप लोग व्हाट्सएप पर बनाते हैं। जब आप कोई ग्रुप क्रिएट करते हैं, तो आप व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन होते हैं। आपके पास एक्सेस होता है कि आप ग्रुप में ज्यादा लोगों को जोड़ सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें, तो कभी भी किसी को भी ग्रुप से निकाल सकते हैं। लेकिन ग्रुप एडमिन को सबसे ज्यादा चिंता ग्रुप में आने वाले मैसेज को लेकर रहती है। अगर आप भी इस बात से परेशान हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको व्हाट्सएप ग्रुप में चैट ब्लॉक करने के कुछ टिप्स बताएंगे।

WhatsApp ग्रुप में दूसरों के मैसेज ब्लॉक करने का सीक्रेट तरीका

  • इसके लिए आपको ग्रुप एडमिन होना जरूरी है। अगर आप एडमिन नहीं हैं, तो ग्रुप के मैसेज ब्लॉक नहीं कर पाएंगी।
  • अगर आप एडमिन हैं और दूसरों के मैसेज ब्लॉक करना चाहती हैं, तो इसके लिए सबसे पहले अपना WhatsApp अकाउंट खोलें।
  • अब उस ग्रुप के आइकन पर क्लिक करें, जिसके मैसेज ब्लॉक करना चाहती हैं।
  • इसके आगे आपको ग्रुप के नाम पर टैप करना है।
  • यहां आप ग्रुप चैट स्क्रीन के ऊपर ग्रुप के नाम या प्रोफाइल फोटो पर टैप करना है।
  • अब आप Group Settings पर जाएं।
  • यहां आपको Send Messages का ऑप्शन नजर आएगा।
  • इस पर टैप करें।

how to stop chat in whatsapp group as admins

इसे भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं WhatsApp पर किसी भी कॉन्टैक्ट की कॉल अपने-आप म्यूट हो सकती है, जानें इससे जुड़े हैक्स?

  • यहां आपको Only Admins के ऑप्शन का चुनाव करना है। इसके अर्थ है कि ग्रुप में मैसेज केवल एडमिन ही कर पाएगा।
  • यहां आपको All participants का भी ऑप्शन मिलेगा। अगर आप इस ऑप्शन का चुनाव करेंगी, तो हर कोई ग्रुप में मैसेज कर सकता है।
  • अगर आप Only admin पर क्लिक करेंगी, तो ग्रुप में आप जितने लोगों को एडमिन बनाएंगे, उतने लोग मैसेज कर पाएंगे।
  • इस तरह कोई भी मेंबर मैसेज नहीं कर पाएगा।
  • यह फीचर फैमिली ग्रुप या ऑफिस ग्रुप में गलत फॉरवर्ड रोकने के लिए होता है।
  • ऑफिस या सोसाइटी नोटिस ग्रुप के लिए भी यह बेस्ट ऑप्शन है।
  • स्कूल या कोचिंग अपडेट ग्रुप के लिए भी अच्छा है।

how to stop chat in whatsapp group as admins

इसे भी पढ़ें- WhatsApp यूजर्स के लिए रेड अलर्ट; मैसेजिंग ऐप के जरिए लूट रहे हैं हैकर्स, ऐसे रखें अपना अकाउंट सेफ

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।