
Instagram Vs Whatsapp Which one Consume More Data: स्मार्टफोन की दुनिया में इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप ऐसे दो ऐप हैं, जिसका इस्तेमाल हम लगभग पूरा समय करते हैं फिर चाहे जरूरी काम से हो या फिर एंटरटेनमेंट के लिए हो। व्हाट्सएप का इस्तेमाल हम मैसेजिंग और कॉलिंग के लिए करते हैं, वहीं इंस्टाग्राम पर हम रील्स बनाने या देखने का काम करते हैं। कई बार ऐसा होता है कि कुछ देर फोन चलाते ही 90% डेटा खत्म होने का नोटिफिकेशन आ जाता है। अब ऐसे में दिमाग में पहला प्रश्न आता है कि पूरा दिन नेट नहीं यूज किया, तो नेट कैसे खत्म हो गया?
अगर आप घंटों रील स्क्रॉल करते हैं, चैट या वीडियो कॉल पर रहते हैं, तो यह जानना बहुत जरूरी है, कि कौन सा ऐप सबसे ज्यादा डेटा कंज्यूम करता है? आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं, कि वॉट्सऐप या इंस्टाग्राम में से कौन से ऐप में ज्यादा नेट खर्च होता है?

अगर आप इन दोनों ऐप पर अपना समय बितता हैं, तो यह जानना जरूरी है, कि कौन सा ऐप ज्यादा डेटा खर्च करता है। इससे आप काम न होने पर उस ऐप को बंद रख सकती हैं। आमतौर पर इंस्टाग्राम व्हाट्सएप की तुलना में ज्यादा डेटा खर्च करता है।
इसके पीछे का मुख्य कारण इंस्टाग्राम का विजुअल प्लेटफॉर्म होना है जहां फोटो और हाई-डेफिनिशन वीडियो अपने आप लोड होते रहते हैं। नीचे आसान भाषा में समझें कैसे-
इसे भी पढ़ें- नया फोन लिया है? बिना डेटा गंवाए पुराने WhatsApp चैट्स को Android और iPhone में ऐसे करें ट्रांसफर

इंस्टाग्राम पर डेटा की खपत सबसे अधिक होती है क्योंकि यहां कंटेंट रील्स और स्टोरीज फॉर्मेट में होता है। अगर आप एक घंटे तक इस पर रील्स देखती हैं, तो यहां लगभग 300 MB से 600 MB तक डेटा खर्च हो सकता है।
अगर वीडियो की क्वालिटी HD है, तो यह 1 GB तक भी जा सकता है। सिर्फ फोटो या फीड स्क्रॉल करती हैं, तब भी करीब 60-100 MB प्रति घंटा खर्च होता है।
अगर आप इंस्टाग्राम पर वीडियो कॉल करती हैं, तो यह पर औसतन 500 MB से 1.2 GB प्रति घंटा डेटा कंज्यूम करता है।

व्हाट्सएप कम डेटा खर्च करता है। केवल टेक्स्ट मैसेज भेजने में इस पर न के बराबर डेटा खर्च होता है। वहीं व्हाट्सएप पर एक घंटे की वॉयस कॉल में लगभग 30-50 MB डेटा खर्च होता है।
अगर आप इस पर वीडियो कॉल करती हैं, तो यह इंस्टाग्राम ऐप के मुकाबले थोड़ा किफायती हो सकता है। लगभग एक घंटे की वीडियो कॉल में 250 MB से 500 MB डेटा खर्च होता है।
अगर आपके व्हाट्सएप पर ऑटो-डाउनलोड ऑन है, तो ग्रुप्स में आने वाली फोटो और वीडियो आपका डेटा खत्म कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Password और Passkey में क्या है अंतर? जानिए कौन सा ऑप्शन आपके ऑनलाइन अकाउंट को रख सकता है सुरक्षित
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- freepik, gemini
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।