
Mobile Phone Battery Saving Tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में फोन हमारी लाइफ का एक जरूरी हिस्सा बन गया है। हम घर बैठे फोन से कई सारे काम आसानी से कर सकते हैं। मीलों दूर बैठे दोस्तों या रिश्तेदारों से बात करनी हो या ऑनलाइन पेमेंट करना हो, या फिर टिकट ही क्याें न बुक करनी हो, सारे काम आसानी से हो जाते हैं, लेकिन अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि वो फोन ज्यादा इस्तेमाल भी नहीं करती हैं, फिर भी बैटरी ड्रेन हो जाती है।
इसके पीछे कई वजहें होती हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि बैटरी खत्म हाेने के पीछे (Phone Battery Drain Fix) कौन सी वजह है और आप इसे कैसे रोक सकती हैं? आइए जानते हैं-
-1768815756175.jpg)
जहां आप रहती हैं, उस एरिया में अगर नेटवर्क सही नहीं रहता है तो आपका फोन बार-बार सिग्नल ढूंढने लगता है। इसी वजह से फोन इस्तेमाल न करने पर भी बैटरी कम हो जाती है। खासकर 5G ऑन रहने पर बैटरी की खपत ज्यादा बढ़ जाती है।
अगर 5G की जरूरत नहीं है, तो नेटवर्क सेटिंग में जाकर आप 4G या ऑटो मोड चुन सकती हैं। जहां नेटवर्क बहुत कमजोर हो, वहां मोबाइल डेटा कुछ समय के लिए बंद रखना भी सही रहता है।
जब भी हम फोन यूज करते हैं तो कई ऐप्स ऐसी भी हैं जो बैकग्राउंड में काम करती रहती हैं। ये ऐप्स डेटा सिंक करती हैं, लोकेशन चेक करती हैं। इससे भी बैटरी तेजी से ड्रेन होने लगती है।
यह भी पढ़ें- Laptop Security Tips: लैपटॉप की ये सेटिंग्स कर रही हैं आपकी जासूसी, प्राइवेसी बचानी है तो तुरंत फॉलो करें ये ट्रिक
बैटरी खत्म होने से बचाने के लिए आप Settings में जाकर Battery या App usage सेक्शन में देखें कि कौन-सी ऐप ज्यादा बैटरी खा रही है। जो ऐप रोज इस्तेमाल में नहीं हैं, उसकी बैकग्राउंड एक्टिविटी बंद कर दें।
अगर हमारे फोन का इंटरनेट ऑन है तो जाहिर सी बात है नोटिफिकेशन तो आएगी। जब भी नोटिफिकेशन आता है तो फोन की स्क्रीन कुछ सेकंड के लिए ऑन हो जाती है। दिनभर में सैकड़ों नोटिफिकेशन आते हैं, जिससे बैटरी धीरे-धीरे कम होती जाती है।
-1768815793299.jpg)
जरूरी ऐप्स को छोड़कर बाकी ऐप्स के नोटिफिकेशन ऑफ कर सकती हैं। इससे न सिर्फ बैटरी बचेगी, बल्कि फोन भी कम डिस्टर्ब करेगा।
ताे अगर आपके फोन की बैटरी भी बिना ज्यादा इस्तेमाल किए ही ड्रेन होने लगती है तो एक बार ये ट्रिक्स फॉलो कर सकती हैं। इससे आपका फोन भी जल्दी खराब नहीं होगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।