Sun Feb 15, 2026 | Updated 07:10 AM IST
herzindagi
image

Charger Safety Tips: कहीं आप भी तो नहीं कर रहीं सस्ते चार्जर का इस्तेमाल? आज ही जान लें ये 5 बड़े नुकसान

Charger Safety Tips: मोबाइल फोन हमारी लाइफ में बहुत जरूरी हो गया है। सारे बड़े-छोटे काम हम फाेन से आसानी से कर सकते हैं। अक्‍सर कई लोग फोन तो ब्रांडेड खरीद लेते हैं, लेक‍िन चार्जर लेने में पैसे बचाने की गलती कर देते हैं। ऐसे में ये आपके फोन के ल‍िए खतरा बन सकता है।
Editorial
Updated:- 2026-02-10, 14:35 IST

Risk Of Using Local Charger: आज के समय में फोन हमारी लाइफ का एक जरूरी ह‍िस्‍सा बन चुका है। इसके ब‍िना हमारा सभी काम अधूरा सा लगता है। क‍िसी को पैसे ट्रांसफर करने हों या कुछ ऑनलाइन खरीदारी करनी हो या फ‍िर ऑफ‍िस के कुछ जरूरी काम ही क्यों न हों, मोबाइल फोन के ब‍िना कुछ भी संभव नहीं है। जब भी हम फोन खरीदते ह‍ैं तो चार्जर साथ म‍िल जाता है। हालांक‍ि, कुछ ब्रांड्स ऐसे भी हैं जो मोबाइल फोन के साथ चार्जर नहीं देते हैं।

ऐसे में कई लोग चार्जर खरीदने में थाेड़ी कंजूसी द‍िखा देते हैं। पैसे बचाने के चक्कर में लोकल या सस्ता चार्जर इस्तेमाल करने लगते हैं, लेकिन इसके कई बड़े नुकसान भी हैं। हम आपको लाेकल या सस्‍ता चार्जर इस्‍तेमाल करने के नुकसान बता रहे हैं-

risk of using local charger (1)

फोन और आपकी सेफ्टी दोनों पर खतरा

आपको बता दें क‍ि लोकल चार्जर की क्वालिटी सही नहीं होती है। लोकल चार्जर से फोन जरूरत से ज्यादा गर्म होने लगता है। ऐसे में फोन अगर ओवरहीट हो जाए, तो ब्लास्ट या आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। कई बार लोग फोन चार्ज करते समय भी इस्‍तेमाल करते हैं, ऐसे में ये आपके ल‍िए भी खतरा है।

यह भी पढ़ें- Old Phone Hacks: पुराने स्मार्टफोन को बनाएं CCTV कैमरा, घर की सेफ्टी में बड़े काम आएगा ये देसी जुगाड़

जल्‍दी खराब हो जाती है बैटरी

आजकल के स्मार्टफोन में लिथियम-आयन बैटरी होती है। ऐसे में इसे सही वोल्टेज और करंट की जरूरत होती है। अगर आप लोकल चार्जर का इस्‍तेमाल करेंगी तो करंट ऊपर-नीचे होता रहेगा। इससे बैटरी फूल जाती है। बैटरी जल्‍दी खत्म होने लगती है और कुछ समय बाद फोन बार-बार चार्ज करने की जरूरत पड़ती है।

फोन की परफॉर्मेंस पर भी पड़ता है असर

लोकल चार्जर इस्‍तेमाल करने से न केवल बैटरी पर असर पड़ता है बल्‍क‍ि मोबाइल फोन के अंदर के पार्ट्स को भी नुकसान पहुंचता है। इससे फोन हैंग होने, अपने आप बंद होने या चार्ज सही से न होने की समस्‍या हो जाती है। साथ ही फोन की स्‍पीड भी धीरे-धीरे कम होने लगती है।

यह भी पढ़ें- Mobile Phone Safety Tips: स्‍मार्टफोन के अंदर चला गया है पानी? भूलकर भी न करें ये काम, वरना बम की तरह फट सकता है मोबाइल

शॉर्ट सर्किट का बढ़ जाता है खतरा

कंपनी के ओरिजिनल चार्जर में शॉर्ट सर्किट और ओवरलोड से बचाव की फैस‍िल‍िटी होती है, लेक‍िन लोकल चार्जर में ये सेफ्टी फीचर्स अक्सर नहीं होते हैं। जरा-सी बिजली की गड़बड़ी से आपका चार्जर खराब हो सकता है या घर में बिजली से जुड़ी दिक्कत भी हो सकती है।

risk of using local charger (2)

लंबे समय में ज्यादा खर्च

सस्ता चार्जर खरीदकर लगता है कि पैसे बच गए, लेकिन असल में ऐसा नहीं होता है। इससे आपको बार-बार बैटरी बदलवाने, फोन रिपेयर कराने या नया फोन लेने की जरूरत पड़ जाती है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • हमेशा फोन कंपनी का ओरिजिनल चार्जर ही इस्तेमाल करें।
  • चार्जर खरीदते समय क्वालिटी और सेफ्टी पर ध्यान दें।
  • सस्ता चार्जर सेफ्टी के लिए खतरा हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Mobile Phone Camera Hacks: फोटो क्‍ल‍िक करने के अलावा ये 5 सीक्रेट काम भी करता है आपका फोन, क्या आप जानती हैं ये स्मार्ट ट्रिक्स?

तो अगर आप भी लोकल या सस्‍ता चार्जर खरीदकर इस्‍तेमाल करती हैं, तो अभी भी वक्‍त है आप संभल जाएं। इससे आपका फोन खराब हो सकता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।