herzindagi
essential skills

क्या AI छीन सकता है आपकी नौकरी? फ्यूचर की जॉब मार्केट में टिके रहने के लिए आज ही सीखें ये 5 सबसे जरूरी स्किल्स

यदि आप एआई के दौर में खुद को रिप्लेसेबल बनाना चाहती हैं तो यहां दी गई कुछ जरूरी स्किल्स आपके बेहद काम आ सकती हैं। जानते हैं, इन स्किल्स के बारे में... 
Editorial
Updated:- 2026-01-16, 16:21 IST

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव के कारण आज पूरी दुनिया में एक नई बहस छिड़ गई है, जहां चैट जीपीटी से लेकर मिडजर्नी तक एआई टूल्स काफी तेजी से लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके कारण कई जॉब करने वालों के मन में एक डर बैठ गया है कि क्या एआई मेरी नौकरी छीन लेगा। बता दें कि एआई आपकी नौकरी नहीं ले सकता है। वहीं व्यक्ति नौकरी में बढ़ सकता है, जिसे एआई का इस्तेमाल अच्छे से करना आता हो। भविष्य की मार्केट में अगर आपको अपनी जगह बनानी है तो आपको कुछ स्किल्स को अपने रिज्यूम में जोड़ना होगा, जो आपके बेहद काम आ सकते हैं। ऐसे में इन स्किल्स के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप फ्यूचर में खुद को तैयार रखने के लिए कौन से स्किल्स को सीख सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...

किन स्किल्स को जोड़ें अपने रिज्यूम में?

बता दें, भविष्य में एआई का इस्तेमाल करना इतना सामान्य हो गया है, जितना ईमेल भेजना। ऐसे में आपको यह सीखना होगा कि एआई से सही काम कैसे करवाया जाए और प्रॉन्प्ट इंजीनियरिंग क्या है, जिससे आप प्रॉन्प्ट देते हैं ताकि वे आपको सही रिजल्ट दे सकें।

skills

ये न केवल डाटा प्रोसेस करता है बल्कि जानकारी भी देता है, लेकिन यह कांसेप्ट पूरी तरह नहीं समझता। किसी कठिन समस्या का विश्लेषण करना हो या मानव नजरिये से देखना, हमेशा ये इंसान का काम ही रहता है। ऐसे में आप अपने निर्णय लेने की क्षमता को और मजबूत करें।

इसे भी पढ़ें - बच्चा नहीं खाता दाल? इसके पानी और पेस्ट से बनाएं ऐसी चीजी बॉल्स कि बच्चे मांग-मांग कर खाएंगे

 मशीनें गणना कर सकती हैं, लेकिन वे सहानुभूति महसूस नहीं कर सकतीं। ऐसे मीटिंग वर्क, लीडरशिप, नेगोशिएशन और दूसरों की भावनाओं को समझें, ये ऐसे स्किल है, जिन्हें कभी रिप्लेस नहीं कर पाएंगी। हाईटेक की दुनिया में हाईटेक स्किल की कीमत सबसे ज्यादा होती है।

smart skills

जो लोग नई तकनीक के साथ खुद को ढालते हैं और पुराने तरीकों को छोड़कर नए तरीके तैयार करते हैं, वहीं भविष्य में मार्केट में राज कर सकते हैं।

आज के दौर में डाटा तेल है। ऐसे में एआई लाखों डेटा पॉइंट डिलीट करता है, लेकिन ऑन डाटा पॉइंट का मतलब क्या है, उन्हें बिजनेस की सफलता के लिए कैसे प्रयोग में लाना है, इन सभी सवालों के लिए डाटा साक्षरता जरूरी है। डाटा को पढ़ना और उससे सही निष्कर्ष निकालना एक अन्य स्किल बन गया है

इसे भी पढ़ें - बाहर से कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट, ब्रेड और भुनी मूंगफली से बनाएं ये खास पकौड़े; मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।