Sat Mar 21, 2026 | Updated 07:00 PM IST HZ Awards 2026
how to use chat gpt ai app to make your work easier

सिर्फ सवाल पूछना काफी नहीं, AI से सही काम निकलवाने के लिए ये टिप्स करेंगे आपकी मदद

क्या आप जानती हैं कि आज के समय में AI केवल सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं है? यह यह लिखने, डिजाइन करने, डेटा एनालिसिस करने के साथ-साथ आपके चेहरे के साथ तस्वीरें और वीडियो बनाने में भी मदद करता है।
Editorial
Updated:- 2026-03-20, 18:16 IST

Google Gemini हो या ChatGpt आज के समय में लगभग हर कोई अपने काम को आसान बनाने के लिए AI का इस्तेमाल कर रहा है। इसकी मदद से एक तरफ जहां लोग अपने सवालों का जवाब पूछते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ यह तकनीक उनके रोजमर्रा के कामों को भी आसान बना रही है। हालांकि, अभी भी ऐसे कई लोग हैं, जो इसका इस्तेमाल सही से करना नहीं जानते। अगर आप AI को स्मार्टली यूज करेंगी, तो यह आपका समय भी बचाएगी और आप अपने काम को ज्यादा बेहतर भी बना पाएंगे। इसके लिए आपको केवल कुछ टिप्स फॉलो करने की जरूरत है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन टिप्स के बारे में विस्तार से बताएंगे।

AI को यूज करने का सही तरीका क्या है?

  • इसे यूज करने के लिए सबसे जरूरी होता है, प्रोम्पट को सही से डालना। प्रोम्पट की वजह से AI आपकी बात को समझता है और आपके हिसाब से सही जवाब देता है। जितना अच्छा प्रोम्पट आप डालेंगी, वह आपके जवाब को उतना ही सही तरीके से देगा।
  • उदाहरण के लिए- अगर आप प्रोम्पट में डालती हैं दिल्ली कैसे जाएं? तो यह आपको आसान भाषा में अपने हिसाब से कोई भी डिटेल्स दे देगा। हालांकि, अगर आप प्रोम्पट में इस तरह से लिखती हैं- दिल्ली जाने के लिए कहां से बस लें, ट्रेन या बस दोनों में से क्या बेस्ट है। दिल्ली जाना फायदेमंद होगा या नहीं, दिल्ली में होटल कैसे हैं? कहां होटल लेना अच्छा होगा? आपके इस तरह के प्रोम्पट डालने पर वह आपको सभी जानकरी विस्तार से देगा।
  • ध्यान रखें कि आपको Clear और Detailed Prompt लिखना होगा, तभी एआई आपकी बात समझ पाएगा।

इसे भी पढ़ें- Navratri AI Prompts की मदद से अपनी फोटो को माता रानी से जोड़ें, इन Hindi प्रोम्पट्स की मदद से देवी के साथ चलते और खाते हुए भी बन जाएगी फोटो

Step-by-Step Instruction देना जरूरी है

आप चाहती हैं कि वह आपको सही जानकारी तरीके से दे, तो प्रोम्पट में आपको लिखना होगा कि सभी जानकारी को पॉइंट में लिखकर दें। आप उसे भाषा का चयन भी दें। आप हिंदी, अंग्रेजी या किस भाषा में रिपोर्ट चाहती हैं, इसके लिए भी आपको प्रोम्पट में लिखना होगा।

how to use chat gpt ai app to make your work easier

रिफ्रेश करें

  • आपको ध्यान रखना होगा कि AI एक बार बात करने के बाद आपके तरीके और चॉइस को भाप लेता है। इसलिए, वह बार-बार आपको एक ही तरह के कंटेंट देता है। इसलिए, अलग डिटेल्स चाहिए, तो आपको वेबसाइट को रिफ्रेश करके, फिर से सही तरीके से प्रोम्पट देना होगा।
  • उदाहरण के लिए आप कोई फोटो बनवा रही हैं और प्रोम्पट डालने के बाद भी यह बार-बार सेम फोटो दे रहा है, तो आपको एक बार रिफ्रेश कर लेना चाहिए।

अलग-अलग सवाल करें

कई बार AI एक साथ सभी सवालों का जवाब नहीं दे पाता। इसके लिए आप 2 से 3 बार अलग-अलग सवाल कर सकती हैं। इससे वह हर बार आपके अलग सवाल का जवाब विस्तार से देगा। इसका फायदा यह है कि आपको भी जानकारी अच्छे से मिल पाएगी और जो सवाल आपने पूछा था, उसपर आपको संतुष्टि होगी।

limitations of AI tools

ध्यान रखें

AI यूज करने वाले किसी भी व्यक्ति को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि यह हर बात का जवाब सही नहीं देता। आप इसे कितने बार भी जवाब मांगेगी, इसपर आप 100% भरोसा नहीं कर सकती। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह आपको डाटा गूगल पर डले डाटा को देखने और पढ़ने के बाद ही देता है। इसलिए, जरूरी नहीं है कि यह आपको सही जवाब दे। आप इससे तरीका पूछ सकती हैं, लेकिन सही जवाब के लिए आपको दूसरी जगहों पर भी रिसर्च करनी चाहिए। इसपर आंख बंद करके भरोसा नहीं किया जा सकता।

इसे भी पढ़ें- Navratri AI Prompts से बनाएं माता रानी की पूजा करते हुए खूबसूरत तस्वीरें, Google Gemini पर Hindi प्रॉम्प्ट्स डालकर अलग-अलग पोज में बन जाएंगी फोटो

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- gemini, freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।