
ChatGPT और Gemini आज के समय में ऐसी वेबसाइट बन गई है, जिसपर लोग निर्भर होते जा रहे हैं। आजकल ऑफिस में काम करने वाले लोग हो या स्टूडेंट्स प्रोजेक्ट और असाइनमेंट काम हो, सब कुछ इन AI प्लेटफॉर्म से करना आसान हो गया है। AI प्लेटफॉर्म ऐसी स्मार्ट वेबसाइट्स बन चुके हैं, जिन पर लोग हर छोटे-बड़े काम को आसानी से किया जा सकता है। यही कारण है कि अब लोग मेहनत करने की बजाय इस एप्स का सहारा ले रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये ऐप्स और वेबसाइट आपके लिए कमाई का जरिया भी बन सकती है। ऐसे हजारों लोग हैं, जो इन एप्स का स्मार्ट तरीके से यूज करके ढेर सारे पैसे कमा रहे हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन ऐप्स से कैसे पैसे कमाए जा सकते हैं, इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।
AI से Article लिखकर सीधा वेबसाइट पर डालेंगी, तो कॉपीराइट की वजह से आप कमाई नहीं कर सकतीं, लेकिन अगर आप आइडिया लेकर आर्टिकल लिखती हैं, तो यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। अगर आप लिखना जानती हैं, तो आपको आर्टिकल लिखने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। अक्सर अच्छे आइडिया सोचने में समय लगता है और समझ नहीं आता कि किस टॉपिक पर लिखा जाए, इसलिए आप इन दोनों ऐप्स से आइडिया लेने के साथ-साथ हेडलाइन और URL सजेशन भी ले सकती हैं। ध्यान रखें कि अगर आप AI से लिखे हुए आर्टिकल अपनी वेबसाइट पर डालती हैं, तो इसके लिए गूगल आपको पैसे नहीं देगा, क्योंकि AI वाले आर्टिकल आसानी से गूगल कैच कर लेता है।

आजकल सोशल मीडिया पर तरह-तरह की वीडियो देखने को मिल रही है, जो साफ समझ में आती है कि है। ChatGPT और Gemini से आप स्क्रिप्ट लिखवाएं और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालें। इसमें आपको हर रोज स्क्रिप्ट लिखने की मेहनत नहीं होती थी। ध्यान रखें कि AI Tools से Voiceover बनाते हैं या वीडियो बनाती हैं, तो इससे आपके फोलोअर्स और व्यूज तो अच्छे आ जाएंगे, लेकिन पैसे नहीं मिलने वाले। हालांकि, अगर पेज पर व्यूज अच्छे आने लगे, तो आप उसपर अपना ओरिजनल कंटेट भी डालेंगी, तो व्यूज आएंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ओरिजनल कंटेट को ही पैसे मिलते हैं, लेकिन इससे मदद लेकर आप बहुत सारी चीजें कर सकती हैं।
इसे भी पढे़ं- Google Gemini से बनाएं अपनी Wediing Couple Photo, इन Hindi AI Prompt से सिंगल इमेज से भी बन जाएगी पार्टनर के साथ तस्वीरें

हां, अगर आप अच्छे प्रोम्पट देना सीख गई हैं, तो आपके लिए यह फायदेमंद हो सकता है। इससे आप क्रिएटिव इमेज बना सकती हैं। यहां से फोटो बनवाकर आप सोशल मीडिया पर डाल सकती हैं। इससे आपके पेज पर व्यूज आएंगे और अच्छे-अच्छे ब्रांड आपसे कनेक्ट कर सकती हैं। आजकल AI से वीडियो बनाकर भी ब्रांड अपनी चीजों को एड करवा रहा है। इसलिए, आपका हुनर देखकर वह आपसे कनेक्ट कर सकता है।

इसे भी पढ़ें- Google Gemini पर AI Nano Banana 3D फोटो हर पोज में बना सकती हैं आप, यहां से कॉपी करें अलग-अलग AI Prompt
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।