herzindagi
bread and roasted peanut fritters

बाहर से कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट, ब्रेड और भुनी मूंगफली से बनाएं ये खास पकौड़े; मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी

How to make Pakoda with bread and peanut: टेस्टी पकौड़े खाना चाहते हैं तो आप ब्रेड और मूंगफली से अपनी इस इच्छा को पूरा कर सकती हैं। जानते हैं, इसकी रेसिपी के बारे में...
Editorial
Updated:- 2026-01-15, 20:01 IST

सर्दी की शाम हो और हाथ में चाय ना हो तो क्या ही मजा। वहीं, अगर चाय के साथ गर्म-गर्म पकौड़े हो जाएं तो मजा दोगुना हो जाता है। हालांकि, लोग ज्यादातर बेसन के पकौड़े या मूंग की दाल के पकौड़े खाते हैं, लेकिन अगर हम आपको बताएं कि आप ब्रेड और मूंगफली के पकौड़े ट्राई कर सकती हैं तो क्या हो, जी हां, हम बहुत आसानी से अपने घर में ब्रेड मूंगफली के पकौड़े बना सकते हैं। ऐसे में इसकी रेसिपी के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कुरकुरे पकोड़े बनाने के लिए आप कैसे ब्रेड और मूंगफली का इस्तेमाल कर सकती हैं। पढ़ते हैं आगे...

ब्रेड और बड़ी मूंगफली के पकोड़े कैसे बनाएं?

ब्रेड स्लाइस: 5-6

भुनी हुई मूंगफली: आधा कप
उबले हुए आलू: 2 मध्यम आकार के
बेसन: 3-4 बड़े चम्मच
हरी मिर्च: 2-3
अदरक-लहसुन पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
हरा धनिया: बारीक कटा हुआ
मसाले: लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, अमचूर पाउडर, और नमक
तेल: तलने के लिए

moongfali

सबसे पहले आप ब्रेड के किनारों को काट लें। इनको छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ें। अब भुनी मूंगफली को मिक्सी में डालकर दरदरी पीस लें। याद रहे आपको पाउडर नहीं बनाना है बस टुकडों को दरदरा पीसना है।

अब एक बड़े बर्तन में ब्रेड के टुकड़े और मैश किए हुए आलू दादरा पीस लें। मूंगफली और साथ में सूजी डालें। फिर बेसन डालें। अब इसमें हरी कटी हुई मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, धनिया और सभी सूखे मसाले मिला लें।

अब आप इन्हें आटे की तरह गूंथ लें। आटे की तरह गबंथने के बाद इन्हें छोटी-छोटी बॉल्स को पकौड़े की शॉप दें और इन्हें अब सूजी में लपेट लें। फिर सूजी में लपेटने के बाद इन्हें गर्म-गर्म तेल में छोड़ दें।

इसे भी पढ़ें -  Til Laddu Recipe in Hindi: मकर संक्रांति पर काले और सफेद तिल से लड्डू कैसे बनाएं? यहां देखें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

ऐसे में आप एक कढ़ाई में तेल को गर्म करें। जब तेल अच्छे तरीके से गर्म हो जाए तो मध्यम आंच पर तलें। ऐसे में तेल को तेज गर्म कर लें फिर छोटे-छोटे पकौड़े बनाकर तेल में डालें। तब तक तले जब तक किनारे अच्छे से सुनहरे ना हो जाएं। पकौड़ों को टिशू पेपर पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए। 

pakode recipes

नोट - इन पकौड़ों को और ज्यादा क्रिस्पी बनाने के लिए आप इसमें चावल के आटे को भी मिला सकते हैं। इन गर्म-गर्म पकौड़े को पुदिने की चटनियां, खट्टी मीठी चटनी के साथ खाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें - Phool Gobhi Fara: सर्दी में बनाएं गोभी के फरे वाली सब्जी, पढ़ें आसान रेसिपी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।