herzindagi
thecha pakoda cooking tips

Thecha Pakoda Cooking Tips: ठेचा पकौड़ा नहीं बनता है क्र‍िस्‍पी? कुकिंग करते समय करें ये काम, हर बाइट में मिलेगा जबरदस्त क्रंच

Thecha Pakoda Cooking Tips: बारिश हो या सर्दि‍यों का मौसम, चाय के साथ गरमागरम पकौड़े हर किसी को खाना पसंद होता है। ठेचा पकौड़ा एक मराठी ड‍िश है, लेक‍िन इसे खाना हर कोई पनसंद करता है। अगर आप इसे बनाने में जबरदस्‍त क्रंच लाना चाहती हैं तो हम आपको आसान तरीका बता रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-22, 12:26 IST

सर्दी हो, गर्मी हो या बार‍िश का मौसम ही क्‍यों न हो, चाय के साथ पकौड़े खाने का मजा ही कुछ और है। हमारे यहां भारत में कई तरह के पकौड़े खाए जाते हैं। प्‍याज, आलू, पालक के पकौड़े तो लगभग सभी घरों में बनते हैं। उन्‍हीं में से एक है ठेचा पकौड़ा (Thecha Pakoda Recipe)। ये एक मराठी रेस‍िपी है, लेक‍िन हर राज्‍यों में बनाई जाती है। जब तक ये क्र‍िसपी नहीं बनती है, तब तक इसे खाने का मजा नहीं आता है।

ठेचा पकौड़ा नॉर्मल पकौड़ों से थोड़ा अलग होता है। इसमें हरी मिर्च और लहसुन का देसी ठेचा मिलाया जाता है, जो स्वाद को बढ़ाने का काम करता है। अगर आपको पकौड़ों में जबरदस्‍त क्रंच चाह‍िए तो हम आपको कुछ ऐसे ट‍िप्‍स देने जा रहे हैं जो खाने का मजा दाेगुना कर देंगे। आइए जानते हैं।

thecha pakoda (1)

बेसन का घोल न ज्यादा गाढ़ा, न ज्यादा पतला रखें

क्रिस्पी पकौड़े बनाने के ल‍िए सबसे ज्‍यादा जरूरी है क‍ि बेसन का घोल सही हो। ठेचा पकौड़े के लिए बेसन का घोल ऐसा होना चाहिए जो टमाटर या किसी भी चीज पर अच्छे से चिपक जाए। घोल बनाते समय पानी थोड़ा-थोड़ा करके डालें और अच्छे से फेंट लें। कुल म‍िलाकर ये बैटर न ज्‍यादा गाढ़ा हो और न ही ज्‍यादा पतला होना चाह‍िए।

यह भी पढ़ें- Nepali Winter Dishes: सर्दियों में लेना है कुछ अलग स्वाद, तो ट्राई करें थुकपा और गुंड्रुक जैसी ये 5 नेपाली रेसिपीज, भारतीय रसोई के लिए हैं परफेक्ट

ठेचा हमेशा फ्रेश ही पीसें

ठेचा का स्वाद ही इसे सबसे यूनि‍क बनाता है। हरी मिर्च और लहसुन को पहले से पीसकर रखने की बजाय तुरंत ही पीसें। फ्रेश ठेचा न सिर्फ स्वाद बढ़ाने का काम करता है, बल्कि पकौड़ों में एक बढ़ि‍या फ्लेवर भी आता है। तीखापन आप अपने ह‍िसाब से एडजस्‍ट कर सकती हैं।

thecha pakoda

बैटर में थोड़ा सा क्रंच जरूर एड करें

अगर आप चाहती हैं कि हर बाइट में आपको क्रंच म‍िले तो बेसन का बैटर बनाते समय थोड़ा सा चावल का आटा या कॉर्नफ्लोर एक या दो चम्‍मच मिला सकती हैं। साथ ही एक चम्‍मच वेज‍िटेबल ऑयल जरूर एड करें। इससे पकौड़े ज्यादा क्रिस्पी बनते हैं।

यह भी पढ़ें- पालक-अरबी नहीं, पोई के पत्ते से बनाएं क्रिस्पी और टेस्टी पकौड़े, खाने के बाद हर कोई पूछेगा रेसिपी

तेल सही तरह से गर्म हो

पकौड़े तलते समय तेल के टेंपरेचर का बहुत बड़ा रोल होता है। तेल न ज्यादा ठंडा हो और न ही बहुत ज्‍यादा तेज होना चाह‍िए। इसे मीड‍ियम फ्लेम पर गर्म करें। इसके बाद फिर पकौड़े डालें। इससे पकौड़े तुरंत ऊपर आ जाते हैं और ये तेल भी नहीं सोखते हैं। इससे पकौड़े क्र‍िसपी बनते हैं।

पकौड़ों का साइज छोटा रखें

ठेचा पकौड़े अगर बहुत बड़े बना दिए जाएं, तो बाहर से तो ब्राउन हो जाते हैं लेकिन अंदर से इनका टेक्सचर नहीं आ पाता है। ऐसे में पकाौड़ों को हमेशा छोटे या मीड‍ियम साइज में ही फ्राई करना चाह‍िए।

यह भी पढ़ें- क्या आप भी हैं Tea Lover? सर्दियों में जरूर लें इन 5 तरह के शाही चाय की चुस्‍की, मेहमान भी पूछेंगे रेस‍िपी

मीड‍ियम फ्लेम पर पकाैड़ों को तलें

पकौड़ों को तलते समय आपको थोड़ा समय देना होगा। अगर आपने जल्‍दीबाजी में पकौड़ों को तल द‍िए तो वो बाहर से लाल हो जाएंगे। वहीं अंदर से ये कच्‍चे रहेंगे। इससे पकौड़ों में क्रंच भी नहीं आएगा। तले हुए पकौड़ों को टिश्यू पेपर या जालीदार छलनी में ही रखें, ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए। इससे पकौड़े देर तक क्रिस्पी बने रहते हैं।

तो अगर आप भी ठेचा पकौड़े को क्र‍िसपी बनाना चाहती हैं तो ये तरीके अपना सकती हैं। इससे हर बाइट में जबरदस्त क्रंच मि‍लेगा। गरमा-गरम चाय के साथ इनका मजा और भी दोगुना हो जाएगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/AI Generated

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।