Sun Feb 22, 2026 | Updated 04:32 AM IST
herzindagi
image

Cooking Hacks: डीप फ्राई करते समय न करें ये गलतियां, इन टिप्स से पकौड़े-समोसे नहीं सोखेंगे ज्यादा तेल

Kitchen Hacks: आजकल डीप फ्राइंग चीजें खाने में ज्‍यादा पसंद की जाती हैं। हालांक‍ि, कुछ डीप फ्राई करते समय कुछ गलत‍ियां कर बैठते हैं ज‍िससे खाना तेल सोख लेता है। ऐसे में अगर आप किसी भी चीज को डीप फ्राई करती हैं तो आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाह‍िए। हम आपको कुछ आसान टि‍प्‍स दे रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-21, 11:30 IST

Deep Frying Tips and Tricks: हम सभी को जंक फूड खाना बहुत पसंद होता है। इसके लिए लोग स्ट्रीट पर लगे स्टॉल पर जाकर खाना पसंद करते हैं। हालांकि, इसमें कई दिनों पुराने तेल का इस्तेमाल किया जाता है। इससे ये हमारी सेहत को भी नुकसान पहुंचाते हैं। लेकिन इन दिनों ज्यादातर लोग घरों में ही कुकिंग करते हैं। चाहे पिज्जा बनाना हो या फिर पकौड़े और समोसे ही क्यों न तलने हों, ये सब कुछ अब घर में ही होता है।

हालांकि, कई बार लोगों की शिकायत होती है कि पकौड़े या समोसे तलते समय तेल बहुत ज्यादा सोख लेता है। ऐसे में सेहत काे नुकसान पहुंचना तो स्वाभाविक है, लेकिन अगर सही तरीका अपनाएंगी तो डीप फ्राई करते समय तेल सोखने की दिक्कत नहीं होगी। हम आपको बता रहे हैं कि आपको डीप फ्राई करते समय क्या करना चाहिए और क्या नहीं? आइए जानते हैं-

deep frying tips (2)

पूरी तरह से गर्म होने दें तेल (Tips for Deep Frying)

अगर आप हल्के या गुनगुने तेल में पकौड़े या समोसे डालेंगी तो जाहिर सी बात है कि तेल साेख लेगा। इससे बचने के लिए तेल के पहले अच्छे से गर्म हाेने दें। तलने से पहले थोड़ा-सा बैटर तेल में डालें। अगर ये तुरंत ऊपर आ जाए तो समझ जाइए कि तेल अच्छे से गर्म हो चुका है।

यह भी पढ़ें- Electric Kettle के अंदर जमी सफेद परत से हैं परेशान, तो स‍िर्फ इस ए‍क ट्रिक्स से नए जैसा चमकाएं

कड़ाही में एक साथ ज्यादा न डालें

कई बार लोग जल्दी के चक्कर में बहुत सारी चीजें एक साथ कड़ाही में डाल देते हैं। इससे तेल का टेंपरेचर पूरी तरह से गिर जाता है। ऐसे में जब तेल ठंडा हो जाता है तो खाना अच्छे से फ्राई नहीं होता और ज्यादा भी तेल सोख लेता है। इसके लिए थोड़ा-थोड़ा करके ही तलें।

सही तेल चुनें (Deep Frying Tips)

डीप फ्राई के लिए ऐसा तेल लें जिसका स्मोक पॉइंट ज्यादा हो। जैसे रिफाइंड ऑयल, मूंगफली का तेल या सरसों का तेल सही रहता है। कम स्मोक पॉइंट वाला तेल जल्दी जलने लगता है। इससे स्वाद भी खराब हो जाता है।

यह भी पढ़ें- Palak Unique Recipe: पालक और पनीर से बनाएं यह यूनिक डिश, बड़े-बच्चे सब को आएगी पसंद; आसान है रेसिपी

deep frying tips (1)

ध्यान रखें ये बातें

अगर आप ब्रेडक्रम्‍ब वाली चीजें फ्राई कर रही हैं, तो एक्स्ट्रा ब्रेडक्रम्‍ब को पहले ही झाड़ दें। इससे एक्स्ट्रा कोटिंग ना तो तेल में गिरेगी और ना ही तेल जल पाएगा।

तो अगर आप भी चाहती हैं कि डीप फ्राई करते समय तेल एब्जॉर्ब न हो तो ये सही तरीका अपनाना जरूरी है। इनसे आपके पकौड़े और समोसे बाहर से क्रिस्पी औ अंदर से सॉफ्ट बनेंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।