Wed Apr 1, 2026 | Updated 01:38 PM IST HZ Awards 2026
Electric Kettle Cleaning Tips

Electric Kettle के अंदर जमी सफेद परत से हैं परेशान, तो स‍िर्फ इस ए‍क ट्रिक्स से नए जैसा चमकाएं

Electric Kettle Cleaning Tips: इलेक्ट्रिक केतली लगभग सभी घरों में होता है। ये हमारे सभी काम को आसान बना देती है। बैचलर लोग इसका इस्‍तेमाल तो खूब करते हैं, लेक‍िन अगर आप इसकी सफाई नहीं कर पा रही हैं, तो हम आपको एक आसान तरीका बता रहे हैं। इससे आपका काम आसान हाे जाएगा।
Editorial
Updated:- 2026-02-19, 12:49 IST

How To Clean Electric Kettle: हम सभी इलेक्‍ट्र‍िक सामानों का खूब इस्‍तेमाल करते हैं। इससे हमारे काम कुछ हद तक आसान हो जाते हैं। उन्‍हीं में से एक Electric Kettle भी है। इसमें हम पानी उबालते हैं, चाय सा कॉफी बना लेते हैं। ऐसे में इसकी अगर सही ढंग से सफाई न की जाए तो गंदगी जमना तो आम बात है। आपने भी केटल के अंदर सफेद परत जमी हुई जरूर देखी होगी।

ये परत गंदगी नहीं, बल्कि पानी में मौजूद मिनरल के जमने से बनती है। खासकर हार्ड वाटर वाले इलाकों में ये समस्‍या ज्‍यादा देखने को मि‍लती है, लेक‍िन अच्छी बात तो ये है क‍ि इसकी सफाई करने के ल‍िए आपको क‍िसी महंगे केम‍िकल की जरूरत नहीं पड़ेगी। सिर्फ एक नींबू से भी आपका काम हो सकता है। आइए जानते हैं-

क्यों जम जाती है व्‍हाइट लेयर? (Tips To Clean Electric Kettle)

जब भी Electric Kettle में बार बार पानी उबालती हैं ताे उसमें मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे म‍िनरल्‍स नीचे चिपकने लगते हैं। धीरे-धीरे ये परत मोटी होती जाती है। इससे Kettle की हीटिंग पर भी असर पड़ सकता है और पानी उबलने में ज्यादा समय लग सकता है।

electric kettle cleaning tips (1)

नींबू से कैसे करें सफाई? (How to Clean Electri Kettle From Lemon)

  • केतली में आधा से थोड़ा ज्‍यादा पानी भर लें।
  • अब एक पूरा नींबू निचोड़कर उसका रस पानी में मिला दें।
  • आप चाहें तो नींबू के छिलके को भी अंदर डाल सकती हैं।
  • अब इस पानी को Electric Kettle में उबालें।
  • उबाल आने के बाद कूम से कम आधे घंटे के ल‍िए ऐसे ही छोड़ दें। इससे नींबू का रस अंदर जमी परत पर काम कर सकेगा।
  • इसके बाद पानी फेंक दें और अंदर स्पंज या ब्रश से साफ कर लें।
  • जब लेयर साफ हो जाए ताे साफ पानी डालकर एक बार फिर उबालें और फेंक दें। इससे नींबू का स्वाद नहीं रहेगा।

अगर आप ऐसे केतली की सफाई करेंगी तो ये अंदर से काफी साफ और चमकदार दिखने लगेगी।

यह भी पढ़ें- Electric Kettle को धोते समय भूलकर भी न करें ये गलती, वरना 2 महीने भी नहीं चला पाएंगी आप

नींबू क्यों काम करता है?

आपको बता दें क‍ि नींबू में नेचुरल एस‍िड पाया जाता है। ये म‍िनरल्‍स से बनी परत को हटाने का काम करता है। इसलिए बिना केमिकल के भी नींबू से केतली को साफ क‍िया जा सकता है।

कितनी बार करें सफाई?

अगर आप द‍िल्‍ली-एनसीआर जैसी जगहों पर रह रही हैं जहां का पानी बहुत खारा होता है, तो महीने में एक से दो बार Electric Kettle की सफाई जरूर करनी चाह‍िए। इससे लेयर मोटी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें- इलेक्ट्रिक केतली पर लगे पानी के निशान को इन हैक्स से करें दूर

electric kettle cleaning tips (2)

इन बातों का रखें ध्यान

  • केतली को बाहर से पानी में न डुबोएं।
  • सफाई के बाद सूखे कपड़े से पोछ लें।
  • हीटिंग प्लेट को किसी नुकीली चीज से न खुरचें।

इन तरीकों से भी कर सकती हैं Electric Kettle की सफाई

  • पानी और विनेगर के घोल से भी इलेक्‍ट‍िक केतली को साफ कर सकती हैं।
  • पानी और बेकिंग सोडा का घोल भी बड़े काम का होता है। 
  • आप डिश सोप का भी इस्‍तेमाल कर सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- Kitchen Hacks: इलेक्ट्रिक केटल को साफ करने के आसान तरीके

तो अगर आप भी Electric Kettle में जमी सफेद परत को साफ नहीं कर पा रही हैं, तो नींबू से आपका काम म‍िनटों में हो जाएगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
Electric Kettle को साफ करना क्‍यों जरूरी है?
इससे बीमार‍ियों का खतरा बढ़ जाता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।