
इलेक्ट्रिक केतली के ऊपर पड़ने वाले पानी के छींटे अक्सर उस पर निशान बना देते हैं, जो कि देखने में काफी अजीब सी लगती है। ऐसे में इसे साफ करना जरूरी होता है। अगर आप ऐसे ही उसे रख देंगे तो यह दाग धीरे-धीरे और भी ज्यादा जिद्दी बना देते हैं, जिसे छुड़ाना काफी मुश्किल हो जाता है। अगर आप अपनी इलेक्ट्रिक केतली को चमचमाते हुए देखना चाहती हैं, तो आप इस आर्टिकल में बताए गए टिप्स को आजमा सकती हैं।

इलेक्ट्रिक केतली के बाहरी हिस्से पर लगे पानी के दाग को हटाने के लिए आप नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक आधा नींबू का रस लें और उसे एक कप गर्म पानी में मिला दें। इस मिश्रण को केतली पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ने के बाद इसे पानी से अच्छी तरह धो लें। आप देखेंगे कि इस पर लगे सारे दाग बिल्कुल गायब हैं।
बेकिंग सोडा बर्तनों पर लगे दागों को हटाने में मदद करता है। ऐसे में आप इलेक्ट्रिक केतली पर लगे पानी के दाग को छुड़ाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले बेकिंग सोडा और पानी मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को दागों पर लगाएं और कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें। फिर, पेस्ट को एक स्पंज या ब्रश से रगड़कर पानी से धो लें।
अगर आपके पास नींबू या बेकिंग सोडा दोनों ही नहीं है, तो आप इसकी जगह सफेद सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक प्राकृतिक एसिड के तौर पर काम करता है, जो दाग-धब्बों को मिटाने में मदद करता है। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। एक बराबर मात्रा में पानी और सफेद सिरका का मिश्रण बना लें। इस मिश्रण को केतली के बाहरी हिस्से पर ब्रश की मदद से लगाएं और इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर, केतली को हल्का रगड़ने के बाद साफ पानी से धो लें।
इसे भी पढ़ें- खत्म हो जाए सफेद सिरका तो इन चीजों का करें इस्तेमाल

नमक भी दागों को हटाने में मदद करता है। अगर आपकी इलेक्ट्रिक केतली के बाहरी हिस्से पर पानी की छींटों से दाग लग गए हैं, तो इसे हटाने के लिए आप नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको गीले कपड़े पर थोड़ा सा नमक छिड़कना है। फिर, दागों के पास इसे लगाएं और हल्के हाथों से रगड़ें। इसके बाद साफ पानी से धो लें। यह बिल्कुल पहले की तरह चमकने लगेगा।
इसे भी पढ़ें- कहीं आप नमक का इस्तेमाल गलत तरीके से तो नहीं कर रही हैं?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- Herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।