Thu Mar 26, 2026 | Updated 03:25 AM IST HZ Awards 2026
mata ki chowki

Mata Chowki Cleaning Guide: अगरबत्ती और हवन कुंड के जिद्दी दागों की छुट्टी, नमक के इस उपाय से चमक उठेगी आपकी पूजा चौकी

चैत्र नवरात्रि के बाद पूजा चौकी पर अगरबत्ती और हवन कुंड से लगे जिद्दी काले दागों को हटाना अब आसान है। यह लेख रसोई में मौजूद साधारण नमक और नींबू के एक प्रभावी उपाय को बताता है। 
Editorial
Updated:- 2026-03-25, 14:20 IST

चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व अब बस खत्म होने वाला है। ऐसे में हर भारतीय घर में माता रानी की चौकी सजाई गई है। वहीं, पूजा-पाठ के दौरान अगरबत्ती, धूप और हवन कुंड का इस्तेमाल आम है, लेकिन इनके कारण सुंदर लकड़ी या धातु की चौकी पर काले और जिद्दी दाग पड़ जाते हैं। ये दाग आम पानी से साफ नहीं होते और चौकी की चमक फीकी कर देते हैं। ऐसे में अगर आप माता की चौकी को फिर से नया जैसा चमकाना चाहती हैं, तो रसोई में मौजूद साधारण नमक का यह उपाय जादू की तरह काम करेगा। ऐसे में इस उपाय के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि चौकी को कैसे साफ करें। पढ़ते हैं आगे...

चौकी पर काले दाग क्यों पड़ते हैं?

अगरबत्ती और धूप के जलने से निकलने वाली बारीक राख और धुआं चौकी पर चिपक जाता है और कालापन पैदा करता है। हवन कुंड या दीये की सीधी गर्मी से लकड़ी या पॉलिश जल जाती है, जिससे निशान बन जाते हैं।

1 - 2026-03-25T131141.857

  • इससे अलग दीये से टपकने वाला घी या तेल धूल के साथ मिलकर एक सख्त परत बना लेता है।
  • पूजा के दौरान छिड़के गए जल और कपूर के कण भी दागों का कारण बनते हैं।

इसे भी पढ़ें - नमक, आटा और... इन 3 रसोई की चीजों से मिनटों में नए जैसा चमक उठेगा आपका तांबे का हवन कुंड, रगड़ने का झंझट होगा खत्म

 कैसे हटाएं दाग?

  • नमक एक बेहतरीन नेचुरल स्क्रब है जो चौकी को नुकसान पहुंचाए बिना गंदगी काट देता है। ऐसे में सबसे पहले एक सूखे कपड़े से चौकी की ऊपरी राख और सूखी गंदगी को झाड़कर साफ कर लें।
  • आब आप एक कटोरी में दो चम्मच साधारण नमक लें और उसमें आधा नींबू का रस मिला लें। अगर चौकी लकड़ी की है, तो इसमें थोड़ा सा नारियल तेल भी डाल सकते हैं।
  • इस मिश्रण को काले दागों पर लगाएं। अब एक पुराने टूथब्रश या स्पंज की मदद से धीरे-धीरे रगड़ें। बता दें कि नमक के बारीक कण स्क्रब की तरह काम करेंगे और दागों को दूर करेंगे।

2 - 2026-03-25T131154.366

  • अब आप जिद्दी दागों को हटाने के लिए पेस्ट को 10 से 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। इससे कालिख हटने लगती है।
  • अब आप एक गीले सूती कपड़े से चौकी को पोंछ लें। बाद में इसे सूखे कपड़े से अच्छी तरह सुखाएं ताकि नमी की वजह से लकड़ी फूले नहीं।

इसे भी पढ़ें - ओपन बालकनी को बिना तोड़-फोड़ के बनाएं खूबसूरत गार्डन, बस फॉलो करें ये 5 आसान स्टेप्स

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;