Tue Mar 24, 2026 | Updated 02:18 AM IST HZ Awards 2026
image

ओपन बालकनी को बिना तोड़-फोड़ के बनाएं खूबसूरत गार्डन, बस फॉलो करें ये 5 आसान स्टेप्स

Gardening Tips: आजकल ज्यादातर घरों में बड़ी जगह नहीं होती, लेकिन छोटी-सी बालकनी जरूर होती है। अगर आपके गार्डेन‍िंग का शौक है ताे इसी छोटी सी जगह को एक प्यारा सा गार्डन बना सकती हैं। इसके लिए आपको कि‍सी तरह की तोड़-फोड़ या ज्यादा खर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं-
Editorial
Updated:- 2026-03-23, 21:07 IST

आजकल हर कोई अपने घरों में पेड़-पौधे खूब लगाता है। इससे घर की सुंदरता तो बढ़ ही जाती है, साथ ही आपको ताजे-ताजे फल, फूल और सब्‍ज‍ियां भी घर पर ही म‍िलने लगती हैं, लेक‍िन आज के समय में जो लोग अपार्टमेंट या क‍िराए के मकान में रहते हैं, उनके पास गार्डन के ल‍िए स्‍पेस नहीं होता है। इससे उन्‍हें न‍िराशा ही हाथ लगती है।

अगर आपको गार्डन‍िंग का शौक है और आपके पास स्‍पेस नहीं है तो हम आपको बता रहे हैं क‍ि आप अपनी बालकनी को कैसे गार्डन बना सकती हैं। खास बात तो ये है क‍ि इसके ल‍िए आपको तोड़-फाेड़ की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं क‍ि आप कैसे ब‍िना तोड़-फोड़ के छोटी बालकनी को खूबसूरत गार्डन बना सकती हैं?

balcony gardening tips (2)

जगह के हिसाब से बनाएं प्लान

बालकनी को गार्डन बनाना है तो सबसे पहले आप जगह को अच्‍छे से देख लें। कितनी जगह है, कहां धूप आती है और कहां छाया रहती है, इन सबको ध्‍यान से देख लें। जब आपको ये सारी चीजें मालूम रहेंगी तो उसी हिसाब से पौधे लगाएंगी, लेक‍िन ध्‍यान रखें क‍ि छोटी बालकनी में बहुत ज्‍यादा पौधे न लगाएं, वरना जगह बहुत छोटी लगने लगेगी।

यह भी पढ़ें- Jade Plant काे घना बना देंगे ये कमाल के हैक्‍स, कोने-कोने में फैल जाएगी जबरदस्‍त हरियाली

छोटे और हैंगिंग प्लांट्स ही लगाएं

छोटी बालकनी में बड़े गमले नहीं रखने चाह‍िए। इससे जगह कम पड़ जाता है। ऐसे में आप कोश‍िश करें क‍ि बालकनी में छोटे गमले और हैंग‍िंग प्‍लांट्स ही रखें। इसके ल‍िए आप रेलिंग पर लटकने वाले पॉट्स या दीवार पर लगने वाले प्लांटर्स इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे बालकनी में स्‍पेस भी रहेगा और वो साफ सुथरी नजर आएगी।

यह भी पढ़ें- Jade Plant की कटिंग से कैसे उगाएं ढेर सारे नए पौधे? करें ये आसान काम, पूरे घर में छा जाएगी हरियाली

वर्टिकल गार्डेनिंग ही चुनें

आज कल वर्टिकल गार्डेनिंग काफी ज्‍यादा ट्रेंड में है। इसमें आप दीवार पर स्‍टैंड लगाकर उसमें छोटे-छोटे गमले रख सकती हैं। इससे कम स्‍पेस में भी छोटे-छोटे ढेर सारे गमले आ जाएंगे। साथ ही आपकी बालकनी की खूबसूरती भी बढ़ जाएगी।

यह भी पढ़ें- Gardening Hacks: बिना मिट्टी के सिर्फ पानी में उग जाते हैं ये 5 पौधे, घर की बढ़ जाती है खूबसूरती

balcony gardening tips (1)

सही पौधे लगाएं

आपको बता दें क‍ि बालकनी में हर पौधा नहीं ग्रो कर पाता है। ऐसे में आप वही पौधे लगाएं जो कम स्‍पेस में चल जाएं। दूसरी बात ये है क‍ि अगर आपकी बालकनी में ज्यादा धूप आती है, तो ऐसे पौधे लगाएं जो धूप में भी बढ़ जाते हों। वहीं, अगर धूप कम आती है, तो छांव वाले पौधे सही रहेंगे। इसके ल‍िए आप मनी प्‍लांट, जेड प्‍लांट, तुलसी या एलोवेरा भी लगा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Snake Plant Care: सूख रहा है स्नेक प्लांट, तो जरूर करें ये 5 काम; फिर से हो जाएगा हरा-भरा

बालकनी की डेकोरेशन पर भी दें ध्यान

बालकनी को खूबसूरत द‍िखाने के ल‍िए स‍िर्फ पेड़-पौधे ही काफी नहीं होते हैं। आप यहां छोटी लाइटें भी लगा सकती हैं। साथ ही कलरफुल गमलों का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। अगर थोड़ा स्‍पेस भी है तो बैठने के ल‍िए भी कुर्सी वगैरह रख सकती हैं।

तो अगर आप भी ब‍िना तोड़ फोड़ क‍िए बजट में बालकनी को गार्डन बनाना चाहती हैं, तो ऊपर बताए गए ट‍िप्‍स फाॅलाे कर सकती हैं। इससे आपके बालकनी की रौनक तो बढ़ ही जाएगी, साथ ही आपका घर भी सबसे खूबसूरत लगेगा।

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
बालकनी में कैसे पौधे लगाने चाह‍िए?
बालकनी के ह‍िसाब से देखें क‍ि धूप ज्‍यादा आती हो तो धूप पसंद वाले पाैधे लगाएं, नहीं तो छांव में बढ़ने वाले पौधे भी लगा सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।