
Small Apartment Balcony Gardening Ideas: आज के समय अधिकतर लोग शहर में छोटा अपार्टमेंट रेंट पर या खरीद कर रहते हैं। खासकर वे लोग जो गार्डेनिंग के शौकीन हैं, तो उनके लिए छोटी जगह पेड़-पौधे लगाने या रखने के लिए परेशानी का कारण बनती है और उनकी शिकायत रहती है, कि वह अपने हिसाब से पेड़-पौधे नहीं लगा पा रही हैं। इतना ही नहीं कई बार लोग कम जगह होने के कारण अपने शौक को मार देते हैं, लेकिन अगर आप कुछ तरीके या जुगाड़ लगाए, तो छोटे अपार्टमेंट में भी अपना पसंदीदा गार्डन बना सकती हैं। आज के इस लेख में हम बताने जा रहे हैं, कि छोटे से फ्लैट में गार्डन एरिया कैसे बना सकती हैं?

फर्श पर गमले रखने की जगह कम या फिर रूफ स्पेस नहीं है, तो आप वर्टिकल गार्डन वाला तरीका अपना सकती हैं। वर्टिकल गार्डन बनाने के लिए बालकनी की दीवार पर लकड़ी के ढांचे, लोहे की जाली या प्लास्टिक के पॉकेट वाले हैंगर लगाएं।
अब इसमें आप एक के ऊपर एक कई गमले रख सकती हैं। ऐसा करने से कम जगह में ज्यादा पौधे आ जाते हैं। इसमें बेल वाले पौधे या छोटे फूल वाले पौधे बहुत सुंदर लगते हैं।
इसे भी पढ़ें- Gardening Tips: मनी प्लांट को देना है परफेक्ट शेप, तो आजमाएं ये आसान तरीके; तेजी से ऊपर की ओर बढ़ेगी बेल

बालकनी की शोभा बढ़ाने के लिए आप हैंगिंग पॉट्स वाला तरीका अपना सकती हैं। आप हुक की मदद से मनी प्लांट, फर्न या पिटूनिया जैसे पौधों को लटका सकती हैं। इससे आपके बालकनी के नीचे का एरिया खाली रहेगा, जिसका इस्तेमाल आप बैठने के लिए कर सकती हैं।

अगर आपके पास बालकनी नहीं है, तो आप खिड़की की ग्रिल को ही छोटा सा बगीचा बना सकती है। आपको बाजार में ऐसे खास गमले आसानी से मिल जाएंगे, जो खिड़की की ग्रिल पर आसानी से फिट हो जाते हैं। इसके बाद ग्रिल पर छोटे-छोटे हुक वाले गमले लटका सकती हैं।
यहां पौधों को सीधी धूप और हवा मिलती है, जिससे वे अच्छी तरह बढ़ते हैं। इसमें आप पुदीना, तुलसी या धनिया जैसी जड़ी-बूटियां भी उगा सकती हैं।

बालकनी की रेलिंग का इस्तेमाल करना एक स्मार्ट तरीका है। अक्सर रेलिंग के बाहर की तरफ खाली जगह होती है। रेलिंग पर टिकने वाले U आकार के गमले खरीदें। इन्हें बस रेलिंग पर फंसाना होता है। यह आपकी बालकनी के अंदर की जगह को बिल्कुल नहीं घेरता और बाहर से देखने में भी घर बहुत खूबसूरत लगता है।

घर के अंदर खाली कोनों या पुरानी सीढ़ी और रैक की मदद से आप गार्डन बना सकती हैं। इसके लिए लिविंग रूम के किसी कोने में एक स्टैंड रखें और उस पर अलग-अलग ऊंचाई के गमले सजाएं। आप बुकशेल्फ पर छोटे कैक्टस भी रख सकती हैं। इसमें आप स्नेक प्लांट या एलोवेरा जैसे पौधे लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-Gardening Tips: चिलचिलाती गर्मी में भी खूब हरा-भरा रहता है ये एक पौधा, बिना ज्यादा देखभाल के तेजी से बढ़ेगी बेल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik, pintrest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।