Tue Mar 31, 2026 | Updated 03:14 AM IST HZ Awards 2026
tyre planter for balcony garden

Tyre Reuse Ideas: पुराने टायर से ऐसे सजाएं अपनी बालकनी, जानें किन पौधों को इसमें लगाना सही?

Balcony Gardening With Old Tyres: अगर आपके घर में पुराने टायर बेकार पड़े हैं तो उसका इस्तेमाल बालकनी या गार्डेन एरिया को डेकोर करने में इस्तेमाल कर सकती हैं। नीचे देखें बेकार टायर का कैसे करें दोबारा रीयूज।
Editorial
Updated:- 2026-03-26, 13:14 IST

Tyre Reuse Ideas At Home: घर की छत पर अक्सर पुरानी गाड़ी, साइकिल या फिर कार के टायर पड़े हुए दिख जाते हैं। ज्यादा दिन होने पर लोग या तो इन्हें कचरे में या फिर कबाड़ वाले को बेच देते हैं, लेकिन क्या जानती हैं, कि इसका इस्तेमाल कर आप बालकनी के लिए प्लांटर बना सकती हैं। इसकी खास बात यह है कि इसमें एक रुपये भी आपको खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

रबर के टायर होने के कारण यह धूप और बारिश में भी सालों-साल तक खराब नहीं होते। अगर आपके घर में पुराने टायर रखें हैं, तो भूलकर भी इन्हें फेंकने की गलती न करें क्योंकि आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं पुराने टायरों का दोबारा इस्तेमाल कर अपनी बालकनी को कैसे सजा सकती हैं?

टायर से बनाएं टेबल प्लांटर

how to make planter use of old tyre

अगर आपके घर में कोई पुराना कार का टायर पड़ा है, तो आप इसकी मदद से टेबल प्लांटर बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले टायर को साफ करें। इसके बाद इसे पेंट या सुतली धागे की मदद से कवर करें इसके बाद पलट कर नीचे लकड़ी की लेयर बनाएं ताकि मिट्टी भरने में आसान हो। इसके बाद इसमें अपनी पसंद का प्लांट लगाएं।

टायर से प्लांटर कैसे बनाएं?

tyre reuse for planter

पुराने और खराब टायर की मदद से आप हैंगिग, वर्टिकल और कार्टून प्लांटर बना सकती हैं। अगर आप थोड़ा और क्रिएटिव होना चाहते हैं, तो टायर के बीच में रस्सी बुनकर इसे एक खूबसूरत आउटडोर सीट या छोटी मेज का रूप भी दे सकते हैं, जिसके चारों ओर छोटे गमले रखे जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- प्लास्टिक बोतल से बनाएं गर्मी में इस्तेमाल होने वाली ये चीजें, बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत

टायर को जमीन पर रखकर बनाएं प्लांटर

old tyre resue for garden area

image credit- Andre Godoi Correa

अगर आप एक के ऊपर एक दो या तीन टायर है, तो इसमें उन पौधों को लगाएं जिन्हें फैलने के लिए जगह चाहिए होती है।

  • बैंगन, मिर्च, टमाटर और भिंडी के पौधे इसमें बहुत अच्छे से चलते हैं।
  • गुड़हल, चांदनी या कनेर जैसे छोटे झाड़ीनुमा पौधे इसमें आसानी से लगाए जा सकते हैं।
  • इसके अलावा पुदीना, धनिया और अजवाइन के पौधे टायर के घेरे में बहुत तेजी से फैलते हैं।

पुराने टायर से बनाएं हैंगिंग प्लांटर

tyre reuse for hanging planter

image credit- blancaida

अगर आपकी बालकनी या गार्डेन एरिया में फर्श पर जगह नहीं है, तो आप हैंगिंग या वर्टिकल प्लांटर बना सकती हैं। इसमें मनी प्लांट का पौधा लगाएं। इसकी बेलें टायर के चारों ओर लिपटकर उसे हरा-भरा बना देती हैं।

  • टर्टल वाइन का पौधा बहुत तेजी से बढ़ता है और टायर से नीचे की ओर गिरते हुए एक हरे झरने जैसा दिखता है।
  • बेबी सनरोज इसमें छोटे गुलाबी फूल आते हैं और इसकी पत्तियां चमकदार होती हैं, जो पेंट किए हुए टायर पर बहुत जचती हैं।
  • टायर में स्पाइडर प्लांट भी लगा सकती हैं। इसकी बनावट टायर के गोल आकार के साथ घर को अलग लुक देती है।

छोटे टायर या सिंगल टायर से बनाएं प्लांटर

old tyre reuse ideas

अगर आप सिर्फ एक टायर का इस्तेमाल कर रही हैं, तो इसमें छोटे प्लांट लगा सकती हैं। सीजनल फूल जैसे गेंदा , पिटूनिया, और पोर्टुलाका लगाएं। ये पूरे टायर को फूलों से भर देते हैं। इसके अलावा आप अलग-अलग वैरायटी के कैक्टस लगाकर आप एक डेजर्ट थीम वाला टायर गार्डन बना सकती हैं।

टायर से प्लांट लगाने का तरीका

tyre reuse ideas for balcony garden

टायर में पौधा लगाने से पहले इसमें 3-4 छेद जरूर कर लें। टायर रबर का होता है, जिससे यह बहुत जल्दी गर्म हो जाता है। ऐसे में मिट्टी में कोकोपीट और वर्मीकंपोस्ट ज्यादा मिलाएं ताकि नमी बनी रहे और मिट्टी ठंडी रहे।

इसे भी पढ़ें- DIY Old Tyre:  पुराने टायर को फेंकने की बजाए इस तरह करें गार्डन में इस्तेमाल, जानिए तरीका 

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Pintrest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
पुराने टायर का किन कामों में इस्तेमाल करें?
पुराने टायर का इस्तेमाल प्लांटर बनाने के लिए कर सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।