घर सजाने का शौक तो हर किसी को होता है, लेकिन कम बजट की वजह से यह संभव नहीं हो पाता। कई लोगों को घर के साथ-साथ बालकनी सजाने का भी काफी शौक होता है।
बालकनी चाहो छोटी हो या बड़ी हर कोई चाहता है कि उनके घर की बालकनी में ढेर सारे सुंदर-सुंदर फूलों के गमले लगे हो। लेकिन आजकल गमले इतने ज्यादा महंगे आने लगे हैं कि यह लोगों के बजट से बाहर है।
अगर यहां बात हैंगिंग गमलों की करें, तो यह आम गमलों से और भी ज्यादा महंगे होते हैं। लेकिन इनसे आपके बालकनी की लुक अच्छी आता है।
अगर आप भी अपनी बालकनी में हैंगिंग गमले लगाना चाहती हैं, लेकिन आपका बजट कम है, तो परेशान मत होइए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कम बजट में बिना फ्लावर पॉट के बालकनी सजाने का आईडिया बताने वाले हैं।
बॉटल की मदद से सजाएं (Easy Hanging Plant Ideas)
अगर आप हैंगिंग गमले नहीं खरीद सकती हैं, तो परेशान क्यों होना। आप खुद ही घर पर हैंगिंग गमले बना सकती हैं। इससे ना तो आपका कोई खर्चा होगा और साथ ही आप वेस्ट चीजों का प्रयोग पर कर लेंगी।
आप घर में पुरानी बॉटल से अपने घर की बालकनी को सजा सकती हैं। ये बॉटल हैंगिंग गमले का काम करेंगे। इसके लिए आपको बॉटल को साइड से काटना होगा। तस्वीर में दिखाई दे रहे आकार में आप बॉटल को काटं।
इसके बाद इसे तार या रस्सी से लटका दें। किसी भी तरह का फूल जो आप चाहती हैं, उसके बीज आप इसमें डालें। बस कुछ ही दिनों में आपकी बालकनी का सुंदर फूलों वाला गमला तैयार हो जाएगा। यह आपकी बालकनी को बेहद अलग और यूनिक लुक देगा।
पेंट के डिब्बों से बनाएं हैंगिंग गमले (Paint Container Reuse Ideas)
इससे मजबूत गमला तो आपको कहीं मिल नहीं सकता। पेंट के खाली छोटे डिब्बों का प्रयोग आप इसे बनाने में कर सकती हैं। छोटे डिब्बे ही आपकी बालकनी में जगह भी कम लेंगे और हैंगिक फ्लॉवर पॉट जैसा लुक भी देंगे। लेकिन इसके लिए सबसे पहले आपको पेंट के छोटे डिब्बों को सजाना होगा।
आप पेंट की मदद से ही इन डिब्बों को अलग-अलग रंग दे सकती हैं। रंग बिरंगे हैंगिंग गमले बालकनी में काफी सुंदर लगते हैं। इसलिए आप पेंट के डिब्बों को कलर करें, इसके बाद आप आप इसमें किनारे पर एक छोटा होल करें और इसे तार की मदद से लटका दें। इस तरह आपका क्लासी हैंगिंग गमला बनकर तैयार हो जाएगा।
किचन के वेस्ट प्लास्टिक के डिब्बों से बनाएं हैंगिंग गमले (Small Balcony Ideas On Budget)
हर घर में प्लास्टिक के डिब्बे तो होते ही हैं। लेकिन अब लोग अपने किचन में से प्लास्टिक के डिब्बों को निकालकर स्टील और कांच के डिब्बों का प्रयोग करने लगे हैं। ऐसे में वह प्लास्टिक के डिब्बों को फेंक देते हैं। लेकिन आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है।
आप इनसे हैंगिंग गमले तैयार कर सकती हैं। इसके सिवा आप प्लास्टिक के गोल आकार के कटोरे, नारियल के खोल से, 10 रुपये वाले मग से भी हैंगिंग गमले तैयार कर सकती हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Insta, Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों