Tyre Reuse: घर पर रखी कई सारी चीजें ऐसी होती हैं जो कबाड में रखे-रखे खराब हो जाती है। इसके बाद हम उन्हें फेंक देते हैं। लेकिन अगर आप चाहे तो इन्हें रीयूज कर सकती हैं और गार्डन को खूबसूरत बना सकती हैं। टायर इसके लिए बेस्ट ऑप्शन है। अगर आपके घर में बेकार टायर रखा हुआ है तो उसे आप गार्डन को डेकोरेट करने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।
इससे आप अलग-अलग तरह की चीजों को तैयार कर सकती हैं। आप चाहे तो अपने बच्चों के साथ DIY करके इन्हें पूरी तरह से चेंज कर सकती हैं। इनकी खास बात ये होती है कि इससे आपको भी घर बैठे डेकोर आइटम मिल जाता है और पैसे भी कम खर्च होते हैं।
टायर से बनाएं सिटिंग चेयर ( DIY Sitting Chair)
कई बार ऐसा होता है कि गार्डन में बैठने के लिए हम महंगी-महंगी चेयर खरीदते हैं। लेकिन अब आपको इसे खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि इसकी जगह आप घर पर रखे टायर का इस्तेमाल करके चेयर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको दो टायर लेने हैं।
- अब आपको एक टूटी हुई कुर्सी लेनी है ताकि इसका इस्तेमाल आप सिटिंग के लिए कर सकती हैं।
- फिर आपको दोनों टायर लेने हैं एक के ऊपर एक लगाने हैं।
- अब इसमें रस्सी की मदद से जाली तैयार करनी है।
- इसके बाद ऊपर के हिस्से को कुर्सी पर लगाना है।
- इस बात का ध्यान रखें की आपको इसे एक ही जगह प्लेस करनी होगी।
- फिर इसमें आपको पेंट करना है।
- आप इसमें अलग-अलग तरह के पेंट का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इस तरीके से आपकी सिटिंग रेडीहो जाएगी। आप इस तरीके की और भी सिटिंग बना सकती हैं।
टायर से बनाएं झूला ( DIY Tyre Swing)
अगर आपका गार्डन बड़ा है और आप इसके लिए झूला सर्च कर रही हैं तो ऐसे में आप टायर का इस्तेमाल करके झूला बना सकती हैं। इसको तैयार करने में आपको समय भी कम लगेगा और बिना ज्यादा पैसे खर्च किए ये तैयार भी हो जाएगा।
- इसके लिए सबसे पहले आपको एक टायर लेना है।
- फिर इसके बीच के पार्ट को अलग कर लेना है।
- अब इसके दोनों तरफ ड्रिल मशीन से होल बनाना है।
- फिर आपको इसे स्प्रे पेंट का इस्तेमाल करके इसे पेंट करना है।
- इसके बाद इन होल में मोटी रस्सी डालनी है और इनके नीचे के सिरे को अच्छे से बांध लेना है।
- आप चाहे तो बाजार में मिलने वाले हुक का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
- अब इसकी लंबी रस्सी को पेड़ पर डालना है और टाइट करके उसे बांधकर सिक्योर कर लेना है।
- इस तरीके से आपका झूला रेडी हो जाएगा।
इन बातों का रखें ध्यान
- इस बात का ध्यान रखें की टायर का इस्तेमाल करने से पहले उसके बीच के लौहे के पार्ट को हटा लें।
- टायर का इस्तेमाल आप हैंगिंग पौधे के लिए कर रही हैं तो मजबूत रस्सी (टायर को पेंट करने का तरीका)का इस्तेमाल करें।
- इसे पेंट करने के लिए एकरेलिक कलर का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें: फ्लोटिंग शेल्फ को डेकोरेट करने के लिए अपनाएं यह आइडियाज
ऐसे ही आप घर पर रखे बेकार टायर का इस्तेमाल करके अपने गार्डन को खूबसूरत बना सकती हैं और इनका दोबारा इस्तेमाल कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit- Freepik/ Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों