क्या आप अपनी गाड़ी के टायर को देख बोर हो गए हैं और आप टायर को एक नया लुक देना चाहते हैं। इसके लिए आपको केवल अपने टायर को पेंट करना पड़ेगा। सिर्फ पेंट करने से ही आपके टायर को एक नया लुक मिल जाएगा। हालांकि , पेंट करते समय आपको कुछ टिप्स को फॉलो करना चाहिए। इन टिप्स को फॉलो कर आप आसानी से घर पर टायर को पेंट कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये टिप्स जिन्हें टायर को पेंट करते समय फॉलो करना चाहिए।
सबसे पहले टायर को धोएं
टायर को एक नया लुक देने के लिए आपको टायर को सबसे पहले धोना चाहिए। इससे आपके टायर पर मौजूद गंदगी हट जाएगी। टायर को धोने के लिए डिश सोप का इस्तेमाल करें। गुनगुने पानी मेंडिश सोप को मिला लें। इसके बाद के अंदर वाले भाग में जमी गंदगी को हटाने के लिए स्क्रब ब्रश का इस्तेमाल करें। डिश सोप से टायर को अच्छे से धो लें। टायर धोने के बाद इसे सूखाने के लिए धूप में रख दें।
टायर पर पेंट करने से पहले प्राइमर स्प्रे करें
टायर पर पेंट करने से पहले आपको ड्यूरेबल, एक्सटीरियर ग्रेड प्राइमर का इस्तेमाल करना चाहिए। स्प्रे को टायर पर समान कोट में लगाएं। अगर एक कोट के बाद भी टायर पर कुछ नजर आता है तो आपको दोबारा कोट लगाना चाहिए। आप कमर्शियल डिग्रीजर स्प्रे का भी इस्तेमाल करना चाहिए। इससे पेंट को सूखने और चिपकने में मदद मिलेगा। अगर आप टायर को बच्चों के प्ले एरिया के लिए इस्तेमाल करने की सोच रही हैं तो आपको नॉन-टॉक्सिक डिग्रीजर का इस्तेमाल करना चाहिए। लेकिन यदि आप स्प्रे वाला पेंट कर रहें हैं तो आपको समान मोशन में स्प्रे लगाना चाहिए। आप टायर को ब्रश से भी पेंट कर सकते हैं। ( पुराने टायर का यूज करें )
इसे भी पढ़ें:आपके गार्डन में बेहद काम आ सकते हैं पुराने टायर, जानिए कैसे
ड्यूरेबल पेंट का इस्तेमाल करें
टायर को पेंट करने के लिए इंडस्ट्रियल या मरीन पेंट का इस्तेमाल करना चाहिए। जब बात टायर को पेंट करने की हो तो पेंट जितना अधिक ड्यूरेबल होगा, उतना ही बेहतर रहेगा! इसलिए टायर के लिए इंडस्ट्रियल या मरीन पेंट बेस्ट ऑप्शन है। अगर आपको बेहतर फिनिशिंग चाहिए तो हैवी ड्यूटी पेंट का इस्तेमाल करें। इससे आपका पेंट उखड़ेगा नहीं और सालों साल चलेगा। पेंट का इस्तेमाल बोतल पर दिए गए निर्देश के अनुसार ही करें।
इसे भी पढ़ें:फ्लोटिंग शेल्फ को डेकोरेट करने के लिए अपनाएं यह आइडियाज
पेंट के कम से कम दो कोट लगाएं
टायर पर कम से कम दो कोट जरूर लगाएं। हालांकि, आपको स्प्रे पेंट के भी 2 कोट लगाने चाहिए। अगर आप अपने टायर को फिनिशिंग टच देना चाहते हैं तो टायर पर पेंट के कम से कम 3-4 कोट जरूर लगाएं। इस बात का खास ध्यान रखें कि पहला कोट सूखने के बाद ही दूसरा कोट लगाएं। जब कोट अच्छे से सूख जाए उसके बाद ही टायर पर पेंट लगाएं। इसके बाद एक्रेलिक पेंट से अपने टायर को एक नया लुक दें। आप टायर पर पोल्का डॉट, जियोमेट्रिक शेप बना सकते हैं। पोल्का डॉट, जियोमेट्रिक शेप से आपके टायर को एक नया लुक मिलेगा। इसे बनाने के लिए आर्ट ब्रश का इस्तेमाल करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों