आजकल छोटी-छोटी चीजों को पेंट करने या घर की दीवारों पर फूल-पौधों को बनाने के लिए कई लोग स्प्रे पेंट कर इस्तेमाल सकते हैं। कई बार किसी गाड़ी में लगे स्क्रेच को मिटाने के लिए भी स्प्रे पेंट का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में इस्तेमाल के दौरान हाथों में स्प्रे पेंट के दाग लग जाते हैं, जो बाद में निकलने में बेहद ही मुश्किल काम हो जाता है। कई बार समय से पहले अगर उस दाग को हाथों से निकाला नहीं जाता है, तो स्किन संबंधी समस्या भी होने लगती है। आज इस लेख में हम आपको कुछ बेहतरीन घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप चंद मिनटों में किसी भी रंग के स्प्रे दाग को आसानी से निकाल सकती हैं, तो आइए जानते हैं।
नेल पेंट रिमूवर
जी हां, हाथों से किसी भी पेंट के दाग हो हटाने के लिए नेल पेंट रिमूवर एक बेहतरीन उपाय हो सकता है। इसकी मदद से आप हाथों में लगे स्प्रे पेंट के दाग को भी आसानी से हटा सकती हैं। इसके लिए आप एक से दो चम्मच नेल पेंट रिमूवर लिक्विड को किसी बर्तन में रख लीजिए। अब इस लिक्विड में रूई को अच्छे से भिगोकर दाग वाली जगह पर अच्छे से रगड़े। आप देखेंगे कि दाग गायब है। दाग हटने के बाद आप फ्रेश पानी से एक बार हाथों को अच्छे ज़रूर साफ करें।
इसे भी पढ़ें:क्या आप जानते हैं कैसे बनता है एल्युमीनियम फॉइल, जिसमें इतनी आसानी से रैप कर लेते हैं खाना
गरम पानी और नींबू रस
हाथों से स्प्रे पेंट के दाग को चंद मिनटों में हटाने के लिए गरम पानी और नींबू का मिश्रण भी एक बेहतरीन उपाय हो सकता है। इसके लिए सबसे पहले आप पानी को हल्का गरम करके नींबू का रस मिक्स कर लें। इसके बाद इस पानी में हाथों को डुबोकर दाग वाली जगह को रगड़े। इससे दाग आसानी से निकल जाएंगे। (कपड़े में लगे हल्दी के दाग निकाले) इसके अलावा आप मिश्रण में किसी फ्रेश कपड़े या रूई को भिगोकर भी दाग वाली जगह पर रगड़ सकती हैं, इससे भी दाग हट जाते हैं।
एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइडर विनेगर से भी हाथों में लगे स्प्रे पेंट के दाग को आसानी से हटा सकते हैं। इसके इस्तेमाल से त्वचा पर कोई दुष्प्रभाव भी नहीं पड़ता है और दाग भी आसानी से हट जाते हैं। इसके लिए तीन से चार चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को एक मग पानी में डालकर अच्छे से मिक्स कर दीजिए। मिक्स करने के बाद कॉटन को डालकर अच्छे से भिगों लीजिए और दाग वाली जगह पर अच्छे से रगड़े। इससे दाग आसानी से निकल जाते हैं। अगर दाग उंगलियों पर लगे हुए हैं, तो आप इस मिश्रण में उंगलियों को कुछ देर के लिए डुबोकर भी साफ कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:Hacks: खाने के अलावा खीरे से किए जा सकते हैं ये 5 काम
वेजिटेबल ऑयल या बेबी ऑयल
किसी भी वेजिटेबल ऑयल या बेबी ऑयल की मदद से भी हाथों में लगे स्प्रे पेंट के दाग को चंद मिनटों में आप हटा सकती हैं। इसके लिए भी सबसे पहले आप कॉटन बॉल को अच्छे से तेल में डुबोकर स्किन के ऊपर अच्छे से रगड़े लेकिन, इतना भी ज़ोर से नहीं कि इससे आपकी त्वचा पर दर्द पहुंचे। कुछ देर बाद बाद आप देखेंगे कि दाग के निशान कम हो रहे हैं। (ग्रीस के जिद्दी दाग छुड़ाने के आसान उपाय) दाग निकलने के बाद किसी हैंड वॉश से हाथों को अच्छे से साफ कर लीजिए। इसके अलावा आप बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकती हैं, इससे भी दाग निकल सकते हैं।
यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit:(@img.oola.com,herzindagi)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों