खीरे का प्रयोग लगभग सभी लोग खाने-पीने में करते हैं। कोई खीरे की सलाद खाना पसंद करता, तो कोई खीरे का जूस निकाल कर पीता है। वहीं महिलाएं खीरे का उपयोग अपने चेहरे के सौंदर्य को बढ़ाने के लिए भी करती हैं, मगर क्या आपको पता है कि खीरे के इस्तेमाल से घर के और भी कई काम पूरे किए जा सकते हैं?
अगर नहीं जानती हैं, तो आज जान जाएंगी क्योंकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं खीरे के कुछ रोचक हैक्स। इन हैक्स को अपना कर आप अपने कुछ हाउसहोल्ड वर्क को आसान बना सकती हैं।
तो चलिए जानते हैं कि खीरे से क्या-क्या किया जा सकता है-
बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के फ्रूट साइंस डिपार्टमेंट के प्रोफेसर, डॉक्टर आनंद सिंह बताते हैं, 'खीरे में एक ऐसा केमिकल होता है, जिसकी महक से रसोई के कॉकरोच और अन्य कीट-पतंगे दूर भागते हैं। आप खीरे के छिलके का इस्तेमाल पेड़-पौधों को कीट मुक्त करने में भी कर सकती हैं। मगर हम जिस खीरे की बात कर रहे हैं, वह देसी होना चाहिए और उसमें कड़वाहट होनी चाहिए। खीरा खाते वक्त हम जिस कड़वाहट को दूर करने के लिए खतरे के ऊपर के भाग को हटा देते हैं, असल में उसमें केमिकल होता है जो नेचुरल होता है और इसी केमिकल की मदद से कीट-पतंगे दूर भागते हैं।'
इसे जरूर पढ़ें: Easy Tips: बोरेक्स पाउडर की मदद से घर के इन कामों को आप भी बनाएं आसान
रसोई की सिंक, टाइल या बर्तनों में किसी भी प्रकार के दाग-धब्बों को हल्का करने या साफ करने के लिए आप खीरे का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको खीरे का एक मोटा टुकड़ा काट कर उसे बर्तनों, सिंक और टाइल पर घिसना होगा। इससे दाग हल्के पड़ जाएंगे और बर्तनों, सिंक एवं टाइल्स में चमक आ जाएगी।
वैसे खीरे का इस्तेमाल आप घर की गंदी दीवारों और फर्नीचर को साफ करने में भी कर सकती हैं। यदि आपके घर में छोटे बच्चे हैं, तो जाहिर है कि घर की दीवारों में वैक्स कलर्स, पेंसिल कलर्स और पेन के निशान होंगे। उन्हें हल्का करने के लिए आप खीरे का प्रयोग कर सकती हैं। वहीं घर के वुडन फर्नीचर की शाइन बढ़ानी हो या फिर लेदर फर्नीचर पर लगे किसी तरह के दाग को मिटाना हो, तो आप इस काम के लिए भी खीरे का इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि, यह दावा नहीं किया जा सकता है कि दाग पूरी तरह से मिट ही जाएंगे मगर वह हल्के जरूर पड़ सकते हैं।
पानी के जिद्दी दाग बाथरूम के शीशे की सारी चमक खत्म कर देते हैं। ऐसे में शीशा दिखने में भी गंदा लगता है और उसमें चेहरे को भी अच्छे से देखा जा पाना मुश्किल होता है। ऐसे में आपको बाजार में शीशे साफ करने के लिए बहुत सारे प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे, मगर खीरे की मदद से आप फ्री में ही अपने शीशे में नई जैसी चमक ला सकती हैं। आप खीरे के एक टुकड़े को पूरे शीशे में घिसें और फिर कागज से उसे साफ कर दें।
इसे जरूर पढ़ें: कपूर के ये हैक्स कई घरेलू काम बना सकते हैं आसान
अगर आपको मीटिंग में जाना है और लेदर के पुराने जूते अपनी चमक खो चुके हैं, तो आपको बाजार के महंगे शू शाइनर का इस्तेमाल करने की जगह एक बार खीरे का इस्तेमाल करके देखना चाहिए। आपको बता दें कि खीरे में मौजूद केमिकल जूतों की शाइन में इजाफा करने के साथ ही लेदर पर वाटर प्रूफ कोटिंग भी कर देता है।
वास्तु के हिसाब से अगर आपके घर की खिड़की या दरवाजों से आवाज आती है, तो इससे धन हानि होती है। वैसे खिड़की और दरवाजों से आने वाली आवाज कानों को भी अच्छी नहीं लगती है, ऐसे में आप खीरे की फांक को खिड़की और दरवाजों को जोड़ पर घिस सकती हैं। दरअसल, खीरे में ल्यूब्रिकेंट प्रॉपर्टीज होती हैं, जो खिड़की और दरवाजों से आने वाली आवाज को कम करती है।
ऊपर बताए गए खीरे के इन हैक्स को एक बार आप भी जरूर ट्राई करके देखें। यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी रोचक लाइफ हैक्स जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।
Image Credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।