Thu Mar 5, 2026 | Updated 03:33 AM IST
herzindagi
wash basin cleaning tips

Wash Basin Cleaning Hacks: वॉश बेसिन पर लगे पीले दाग और जमी गंदगी मिनटों में होगी साफ, अपनाएं ये 4 आसान हैक्स

बाथरूम का वॉश बेसिन एक ऐसा हिस्सा होता है जिसकी सफाई बहुत जरूरी मानी जाती है। अगर हम इसे ठीक से साफ नहीं करते हैं तो जर्म्स भी हो सकते हैं जो सेहत तक को नुकसान पहुंचाते हैं। अगर आप भी वॉश बेसिन की सफाई मिनटों में करना चाहती हैं तो कुछ स्मार्ट हैक्स को आजमाएं।
Editorial
Updated:- 2026-03-04, 17:30 IST

बाथरूम की साफ-सफाई घर की हाइजीन का अहम हिस्सा होती है, लेकिन अक्सर हम वॉश बेसिन की सफाई को नजरअंदाज कर देते हैं। सफेद वॉश बेसिन पर जमे पीले दाग आपकी सारी मेहनत बर्बाद कर सकते हैं। रोजाना हाथ धोना, टूथपेस्ट के छींटे, साबुन की परत और हार्ड वॉटर की वजह से बेसिन की सतह पर धीरे-धीरे गंदगी जमने लगती है। यही नहीं शुरुआत में ये दाग हल्के नजर आते हैं, लेकिन समय के साथ जिद्दी और बदरंग हो जाते हैं। कई बार तो ऐसा लगता है कि आप इन्हें साफ करने में कितनी भी मेहनत क्यों न कर लें, लेकिन ये आसानी से साफ नहीं होते हैं। अक्सर हम इन दागों को हटाने के लिए महंगे केमिकल क्लीनर का सहारा लेते हैं, जिससे आपके बेसिन का रंग भी खराब हो सकता है और महंगे होने की वजह से आपके बजट को भी खराब करते हैं। अगर आप घर में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल स्मार्ट तरीके से करेंगी तो बेसिन की मिनटों में सफाई कर सकती हैं। आइए जानें उन आसान हैक्स के बारे में जो आपकी वॉश बेसिन की सफाई में मदद कर सकते हैं।

बेकिंग सोडा से करें वॉश बेसिन की सफाई

बेसिन में जमा साबुन के मैल, कठोर पानी के दाग और सफेद रंग के बेसिन के रंग बदलने की समस्या को दूर करने के लिए बेसिन में एक चम्मच बेकिंग सोडा छिड़कें, इसे हल्के स्क्रब से रगड़ें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। कम से कम 10 मिनट तक बेकिंग सोडा को वॉश बेसिन में लगाकर छोड़ने के बाद इसे पानी से साफ करें। बेकिंग सोडा नेचुरल सामग्री है और यह बेसिन के मेटेरियल को नुकसान नहीं पहुंचाता है। बेकिंग सोडा बेसिन के साथ-साथ नालियों की सफाई भी करने में मदद करता है और बेसिन की बदबू को भी प्राकृतिक रूप से दूर करने में कारगर होता है।

cleaning with baking soda

वॉश बेसिन की सफाई के लिए नींबू और नमक का करें इस्तेमाल

अपने वॉश बेसिन में लगे दागों पर नमक छिड़कें, फिर आधे नींबू से बेसिन को रगड़ें। नींबू में एसिडिक क्वालिटी होती हैं जो साबुन के मैल और जंग के निशानों को हटा सकता है, जबकि नमक सिरेमिक या स्टेनलेस स्टील की सतहों को बिना खरोंचे अच्छी तरह से साफ कर सकता है। इस उपाय से वॉश बेसिन की नाली में जमी बदबू भी दूर हो सकती है और इससे आपके बेसिन को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचता है।

सिरके से करें वॉश बेसिन की सफाई

एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में सिरका और पानी मिलाएं और सिरेमिक बेसिन को इससे साफ करें। इस आसान हैक्स से आप बेसिन पर लगे पीले जिद्दी दाग, जंग और रंग बदलने की समस्या को दूर कर सकती हैं। इसके लिए आप सिरका को बेसिन के हर कोने पर स्प्रे करें और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। 20 से 25 मिनट के बाद आप इसे किसी स्क्रब से अच्छी तरह से रगड़ें और फिर पानी से धो दें। आप कम से कम हफ्ते में दो बार बेसिन की इस तरह से सफाई करें। इससे आपका सफ़ेद बेसिन हमेशा नए जैसा दिखाई देगा।

cleaning basin with vinegar

डिश सोप से करें वॉश बेसिन की सफाई

अगर आप बाथरूम के वॉश बेसिन की नियमित हल्के डिश सोप की कुछ बूंदों से सफाई करेंगी तो इसके जिद्दी दागों को दूर करने में मदद मिलेगी। इसके लिए डिश सोप को गुनगुने पानी में मिलाकर स्पंज या माइक्रोफाइबर कपड़े से वॉश बेसिन में रगड़ें और फिर इसे अच्छी तरह से धो लें। इससे बेसिन में हल्की गंदगी, चिकनाई और साबुन के बचे हुए अवशेष हट जाते हैं, जिससे सिरेमिक बेसिन की सतहें साफ और चमकदार बनी रहती हैं। इसके नियमित उपयोग से नाली में गंदगी जमा नहीं होती और बेसिन साफ करने के लिए किसी कठोर क्लीनर की आवश्यकता भी नहीं होती है।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Gemini.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।