
चैत्र नवरात्रियों में कलश स्थापना होती है और उसके ऊपर नारियल रखा जाता है जो नवमी के दिन सबको प्रसाद के रूप में दिया जाता है, लेकिन नारियल फोड़ना अक्सर रसोई के सबसे चुनौतीपूर्ण कामों में से एक माना जाता है। खासकर जब बात जटाधारी नारियल की हो, तो उसे छीलने और फिर बिना किसी चोट के बराबर दो हिस्सों में तोड़ने में काफी मेहनत करनी पड़ती है। अक्सर लोग इसे फर्श पर पटक कर या भारी औजारों से फोड़ने की कोशिश करते हैं, जिससे नारियल का पानी भी जमीन पर गिर जाता है और अंदर की मलाई भी टुकड़ों में बंट जाती है।, लेकिन क्या आपको पता है कि आपकी किचन में मौजूद गैस बर्नर इस काम को चुटकियों में आसान बना सकता है? जी हां, ऐसे में इन कामों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गैस पर गर्म करके कैसे नारियल को फोड़ा जा सकता है और अन्य तरीके क्या हैं। पढ़ते हैं आगे...
यह तरीका उन महिलाओं के लिए अच्छा है जो बिना किसी शोर-शराबे और ज्यादा मेहनत के नारियल फोड़ना चाहती हैं। बता दें कि गर्मी की वजह से नारियल का बाहरी हिस्सा और अंदर की मलाई के बीच की पकड़ ढीली हो जाती है।
ऐसे में सबसे पहले नारियल की जटाओं को पूरी तरह साफ कर लें। अब नारियल की ऊपर की तीन आंखों में से किसी एक में छेद करके उसका सारा पानी एक गिलास में निकाल लें।

इससे अलग कुछ लोग मानते हैं कि नारियल की आंखें नहीं फोड़नी चाहिए तो आप स्क्रू ड्राइवर के आगे के हिस्से को गर्म करके नारियल में छेद करें और उससे सारा पानी निकालें। अब गैस जलाएं और नारियल को सीधे बर्नर की आंच पर रखें। अब आप इसे चिमटे की मदद से धीरे-धीरे चारों तरफ से घुमाते हुए 1 से 2 मिनट तक गर्म करें। आप देखेंगी कि थोड़ी ही देर में नारियल के बाहरी खोल पर दरारें (Cracks) आने लगेंगी।
इसे भी पढ़ें - पूजा में क्यों किया जाता है नारियल का इस्तेमाल, जानें इसका महत्व
जैसे ही दरारें दिखने लगें, गैस बंद कर दें और नारियल को थोड़ा ठंडा होने दें। इसके बाद इसे हल्का सा फर्श पर टैप करें, पूरा खोल अपने आप बाहर निकल आएगा।

अगर आपको पूरा साबुत नारियल वो भी बिना टूटे खोल से बाहर चाहिए, तो जटा साफ किए हुए नारियल को 12 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें। जमने के बाद इसे बाहर निकालें और हथौड़ी से हल्के हाथों से खोल पर चोट करें। खोल नारियल की गिरी को छोड़ देगा।
यदि आप पुराने तरीके से फोड़ रही हैं, तो हमेशा किसी ठोस चीज के नुकीले किनारे (जैसे सिलबट्टे का कोना) पर नारियल के बीचों-बीच मारें। इससे वह हमेशा बराबर दो भागों में टूटता है।
इसे भी पढ़ें - एक नारियल से बना सकते हैं कोकोनट मिल्क,ऑइल और पाउडर; जानें कैसे
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।