
बालों में डाई लगाने के बाद कई बार चेहरे की स्किन पर भी लग जाता है, जो दिखने में बहुत ज्यादा भद्दा लगता है। इसे स्किन से हटाना बहुत ज्यादा मुश्किल होता है, क्योंकि यह केमिकल होता है और इसे हटाने में कई बार स्किन भी प्रभावित हो जाती है। अगर आप भी सफेद बालों को रंगने के लिए हेयर डाई लगाती है और बहुत ज्यादा ध्यान रखने के बाद भी आपके बालों का रंग आपकी त्वचा पर लग जाता है, तो हम आपको आज हेयर डाई के दाग चेहरे की त्वचा पर से हटाने का बहुत ही आसान तरीका बताएंगे।
इस बारे में हमारी बातचीत दिल्ली के एलप्स इंस्टीट्यूट एंव ब्यूटी पार्लर की फाउंडर एंव नेशनल अवॉर्ड विनर डॉक्टर भारती तनेजा से की है। ब्यूटी एक्सपर्ट डॉक्टर भारती तनेजा कहती हैं, "बाजार में आपको बड़े-बड़े ब्रांड्स की हेयर डाई मिल जाएंगी। यह बालों को अच्छे से रंगने का काम करती हैं, मगर आपकी त्वचा पर यदि यह लग जाए तो कलर पिग्मेंटेशन आपकी स्किन पोर्स में जम जाते हैं और वह धब्बे के रूप में आपके चेहरे की त्वचा पर नजर आते हैं।इन्हें हटाना बहुत मुश्किल है, मगर कुछ घरेलू उपाय से आप उसे रिमूव कर सकती हैं।"
डॉक्टर भारती हमें इस आसान उपाय की सामग्री और विधि भी बताती हैं, जो आपके घर में आसानी से उपलब्ध हो जाएगी।
इस आसान उपाय को करने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं चाहिए। घर में मौजूद कुछ साधारण चीजों से ही आप यह काम कर सकती हैं—
इस उपाय को करने का तरीका भी बेहद आसान है-
यह भी पढ़ें- Hair Dye: डाई लगाने से पहले एक्सपर्ट की बताई गई इन बातों का ध्यान, हेल्दी रहेंगे बाल
एलोवेरा जेल त्वचा को ठंडक देता है और उसे हाइड्रेट करता है, जबकि नींबू में मौजूद प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण दाग को हल्का करने में मदद करते हैं। दोनों का कॉम्बिनेशन स्किन पर जमा डाई के पिग्मेंट को धीरे-धीरे साफ करता है, बिना त्वचा को नुकसान पहुंचाए।
यह भी पढ़ें- Beauty Hacks: बालों में कलर करते वक्त स्कैल्प पर लग गए हैं डाई के दाग, तो अपनाएं ये नुस्खे
अब जब भी बालों में डाई लगाते समय आपकी त्वचा पर निशान पड़ जाएं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। इस आसान घरेलू उपाय की मदद से आप अपने चेहरे को फिर से साफ और बेदाग बना सकती हैं। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। ऐसी ही ब्यूटी और स्किन केयर से जुड़ी टिप्स के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।