
How To Clean Holi Colorus From Car: बीते दिन यानी 04 मार्च को होली का त्योहार जोरो-शोरो के साथ मनाया गया। हर-तरफ लाल-पीले- नीले और हरे रंग की धूम देखने को मिलती है, लेकिन अक्सर इस मस्ती में हमारी गाड़ियां भी रंगों से सराबोर हो जाती हैं।सड़क पर चलते हुए हो या पार्किंग में खड़ी गाड़ी पर गिरता रंग, होली के बाद कार या बाइक पर लगे लाल-नीले जिद्दी धब्बे किसी सिरदर्द से कम नहीं होते।
अगर इन रंगों को सही तरीके से साफ न किया जाए, तो ये गाड़ी की चमक को खराब कर सकते हैं। कई बार साधारण पानी से धोने पर रंग पूरी तरह नहीं निकलता। ऐसे में आप स्मार्ट तरीके और आसान घरेलू नुस्खों की मदद से आप अपनी गाड़ी को मिनटों में वापस नया जैसा चमका सकती हैं।

अगर रंग बहुत गहरा नहीं है, तो आप यह तरीका अपना सकती हैं। इसके लिए कार वॉश शैम्पू का ही इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें- कपड़ों से रंगों के दाग हटाने के लिए अभी से बनाकर रख लें यह खास पेस्ट, साफ करने में नहीं होगी परेशानी
सूखे हुए धब्बों के लिए सिरका और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें। सिरके में मौजूद एसिड रंग को काटता है और बेकिंग सोडा रगड़ के साथ सफाई में मदद करता है।

कभी-कभी पक्का रंग या गुलाल के दाग इतने गहरे होते हैं कि वे साबुन से नहीं जाते। ऐसे में आप हैंड सैनिटाइजर काम आ सकता है।
इसे भी पढ़ें- Holi Colour Cleaning Tips: फर्श पर लग गए हैं होली के जिद्दी रंग, तो इन आसान तरीकों से चमकाएं अपना घर
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik, herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।