होली खेलते वक्त कपड़ों पर रंगों का लगना आम बात है। ऐसे में अधिकतर लोग होली वाले दिन पुराने या रिटायर कपड़ों को पहनना पसंद करते हैं। लेकिन अगर ये रंग किसी नए या जरूर कपड़े पर लग जाए, तो इन्हें निकालने में एड़ी चोटी का जोर लगना पड़ जाता है। अगर कपड़ा सफेद या हल्के रंग का है, तो रंग का दाग उन्हें हमेशा के लिए खराब कर देता है। इतना हीं नहीं बल्कि कई बार तो रंग के दाग को साफ करने में 2-4 घंटे कब बीत जाते हैं, पता नहीं चलता है। हालांकि, अगर आप इन झंझटों या परेशानी से बचना चाहती हैं, तो होली से पहले स्टेन रिमूवर पेस्ट बनाकर रख सकती हैं। इससे होली के केमिकल वाले रंगों से छपे कपड़ों से दाग हटाने में आसानी हो सकती है। इस लेख में आज हम आपको इस पेस्ट को बनाने का तरीका बताने जा रही हूं।
होली के रंगों के दाग हटाने के लिए पेस्ट
सामग्री
- 2 चमच बेकिंग सोडा
- 1 चमच नमक
- 1 चमच मुलायम शैम्पू (या डिटर्जेंट)
- 2-3 चमच नींबू का रस
- थोड़ा पानी (पेस्ट बनाने के लिए)
पेस्ट बनाने का तरीका
- कलर स्टेन रिमूवर पेस्ट बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में बेकिंग सोडा, नमक, शैम्पू और नींबू का रस डालें।
- अब इन सभी सामग्री को अच्छे से मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।
- इसके बाद पेस्ट में थोड़ा पानी डालकर इसे पेस्ट के जैसा गाढ़ा बना लें, ताकि यह आसानी से कपड़े पर लगाया जा सके।
- अब तैयार पेस्ट को किसी एयर-टाइट कंटेनर में भरकर रख लें,जिससे होली के बाद इसे तुरंत इस्तेमाल किया जा सके।
इसे भी पढ़ें-सफेद जूते पर लग गया है होली का रंग, इन ट्रिक्स की मदद से करें साफ
बेकिंग सोडा और डिटर्जेंट पेस्ट
सामग्री
- 2 चम्मच बेकिंग सोडा
- 1 चम्मच नमक
- 1 चम्मच डिटर्जेंट पाउडर
- 2-3 चम्मच नींबू का रस
विधि
- एक कटोरी में बेकिंग सोडा, नमक और डिटर्जेंट पाउडर डालें।
- नींबू का रस डालें (यह दाग को हल्का करने में मदद करेगा)।
- थोड़ा पानी डालकर इसे गाढ़ा पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को किसी एयर-टाइट कंटेनर में भरकर रख लें।
विनेगर और बेकिंग सोडा पेस्ट
सामग्री
- 2 चम्मच बेकिंग सोडा
- 1 चम्मच सिरका (विनेगर)
- 1 चम्मच पानी
विधि
- एक कटोरी में बेकिंग सोडा और विनेगर डालें। विनेगर के साथ बेकिंग सोडा में झाग बनेगा, इसे अच्छे से मिक्स करें।
- इस मिश्रण को थोड़े पानी के साथ गाढ़ा पेस्ट बना लें।
- अब इस पेस्ट को बोतल में भरकर स्टोर कर सकती हैं।
कपड़ों से रंग के दाग हटाने का तरीका
- जिस कपड़े पर होली का रंग लग गया है, उस जगह पर इस पेस्ट को लगाएं।
- इसके बाद हल्के हाथों से इसे रगड़ें और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें।
- फिर साफ पानी से अच्छे से धो लें।
- यदि दाग गहरा है, तो इस प्रोसेस को दोबारा से करें।
इसे भी पढ़ें-Holi खेलते समय मोबाइल के कवर पर लग गया है रंग? इन आसान तरीकों से करें रिमूव
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों