Holi खेलते समय मोबाइल के कवर पर लग गया है रंग? इन आसान तरीकों से करें रिमूव

होली खेलने के दौरान अगर आपके फोन के कवर में भी गुलाल या रंग के कलर लग गए हैं, तो आगे बताए गए टिप्स की मदद से आप इसे हटा सकते हैं।

how to remove holi colour stain from mobile case

रंगों के त्योहार होली के मौके पर लोग रंग-गुलाल से खूब खेलते हैं। ऐसे में, खेलने के दौरान स्क्रीन और कपड़े के अलावा कई चीजों पर भी रंग के दाग लग जाते हैं। इनमें से एक हैं- मोबाइल कवर पर रंगों का दाग लगना। गंदे हाथों से फोन को टच करने के कारण मोबाइल कवर गंदे हो जाते हैं। इस पर रंग के दाग लग जाते हैं, जिसे छुड़ाना काफी मुश्किल हो जाता है। यह देखने में भी बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही है और आपके फोन कवर में रंग और गुलाल के दाग लग गए हैं, तो चलिए हम आपको कुछ आसान तरीके बताते हैं, जिसकी मदद से आप अपने कवर को फिर से नया बना सकती हैं।

मोबाइल के कवर से होली का रंग कैसे हटाएं? (How To Remove Holi Colour Stain From Mobile Cover)

How do you get stains out of a mobile back cover

नमक से हो सकती है अच्छी सफाई

फोन के कवर पर लगे होली के लाल, गुलाबी, हरे रंग को आप नमक की मदद से छुड़ा सकती हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले पानी गर्म कर लेना है। इसमें छोटा चम्मच से आधा चम्मच नमक डालें। फिर, इसे अच्छी तरह से मिला दें। इसके बाद इस पानी में मोबाइल के कवर को डाल दें। ध्यान रहे, पानी बहुत ज्यादा गर्म नहीं रहना चाहिए। इसे पानी में डालकर 5 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद सॉफ्ट ब्रश की मदद से दाग वाले एरिया पर हल्का रब कर दें। फिर साफ पानी से धो लें। अब, देखेंगे कि मोबाइल कवर आपका एकदम नए जैसा चमकने लगा है।

बेकिंग सोडा की लें मदद

किचन में मौजूद बेकिंग सोडा आपके कई कामों में कारगर होता है। खास कर जिद्दी दाग धब्बों को छुड़ाने के लिए बेकिंग सोडा एक आसान उपाय है। इसी तरह आप मोबाइल के कवर पर लगे होली के रंगों को भी बेकिंग सोडा की मदद से छुड़ा सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले, एक कटोरी में आधा चम्मच बेकिंग सोडा लें। इसमें थोड़ा सा पानी डालकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। अब, फोन के कवर पर इस पेस्ट को अच्छी तरह से लगा दें। आधे घंटे तक यूं ही छोड़ने के बाद, इसे ब्रश की मदद से हल्का रब करें। फिर, इसे सादे पानी से धो दें। आप देखेंगे कि आपके फोन कवर पर लगे लाल, पीले, हरे रंगों के दाग गायब हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें-इस तरह रखें अपने लेदर बैग का ख्याल, लंबे समय तक नहीं होंगे खराब

टूथपेस्ट है कारगर

how to remove colour from mobile cover

टूथपेस्ट सिर्फ दांतों की सफाई के लिए ही कारगर नहीं है। बल्कि, यह जिद्दी दाग धब्बों को हटाने में भी काफी हेल्पफुल साबित होता है। इसी तरह आप मोबाइल पर कवर पर लगे होली के जिद्दी रंग को भी टूथपेस्ट की मदद से रिमूव कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने मोबाइल से कवर निकाल लेना है। इसके बाद, कवर पर अच्छी तरह से टूथपेस्ट लगाना है और टूथब्रश की सहायता से इसे हल्का रब करना है। फिर, साफ पानी से इसे धो लें। ऐसा करने से आपके मोबाइल पर लगे होली के रंगों से आपको छुटकारा मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें-Cleaning Tips: फोन के कवर में लग गए हैं हल्दी के दाग, तो इस तरीके से करें सफाई

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP