Sat Mar 21, 2026 | Updated 04:51 AM IST HZ Awards 2026
mobile screen fix tips

गंदगी या डिस्प्ले की खराबी? मोबाइल स्क्रीन का पीलापन दूर करने के लिए आज ही अपनाएं ये स्टेप्स

मोबाइल स्क्रीन पर पीलापन गंदगी, सेटिंग्स या डिस्प्ले की खराबी के कारण हो सकता है। इसे ठीक करने के लिए 'नाइट मोड' या 'ब्लू लाइट फिल्टर' बंद करें, कलर टेम्परेचर एडजस्ट करें और सॉफ्टवेयर अपडेट करें। 
Editorial
Updated:- 2026-03-19, 17:49 IST

आज के समय में फोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा है, लेकिन समय के साथ इसकी स्क्रीन पर पीलापन (Yellowish Tint) दिखाई देने लगता है। कई बार यह पीलापन सिर्फ धूल-मिट्टी के कारण दिखता है, तो कभी फोन की सेटिंग्स या डिस्प्ले की अंदर खराबी के कारण ये समस्या नजर आ सकती है। ऐसे में अगर आपके फोन की स्क्रीन भी सफेद के बजाय पीली दिख रही है, तो नया फोन खरीदने या मैकेनिक के पास जाने से पहले ये आसान स्टेप्स आपके बेहद काम आ सकते हैं। ऐसे में इन स्टेप्स के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मोबाइल स्क्रीन को साफ करने और उसका पीलापन ठीक करने के लिए क्या करें। पढ़ते हैं आगे...

स्क्रीन की करें सही तरीके से सफाई

अगर आपने सेटिंग्स चेक कर ली हैं, तो हो सकता है कि स्क्रीन के ऊपर जमा पसीना, तेल और धूल की परत स्क्रीन को पीला दिखा रहा हो। 1 - 2026-03-19T163317.543

  • स्क्रीन को कभी भी रफ कपड़े या टिशू पेपर से न पोंछें। हमेशा चश्मे साफ करने वाले मुलायम माइक्रोफाइबर कपड़े का उपयोग करें।
  • कपड़े पर बहुत हल्का सा क्लीनिंग सॉल्यूशन छिड़कें हालांकि इसे सीधे स्क्रीन पर न डालें। हल्का सा कपड़े पर डालें। इससे स्क्रीन पर जमा जिद्दी चिपचिपाहट और बैक्टीरिया साफ हो जाएंगी।

इसे भी पढ़ें - क्या आप भी फोन को चार्ज करते हुए करती हैं ये गलती? बहुत जल्दी खराब हो सकता है जैक, जानें क्या है सही तरीका

डिस्प्ले सेटिंग्स की जांच करें

  • अक्सर स्क्रीन का पीलापन कोई गंदगी नहीं, बल्कि फोन की एक सेटिंग होती है जो आंखों की सेफ्टी के लिए दी जाती है। ऐसे में चेक करें कि कहीं आपके फोन में 'Night Mode' या 'Blue Light Filter' ऑन तो नहीं है। बता दें कि यह फीचर स्क्रीन को पीला कर देता है ताकि आंखों पर दबाव न पड़े। इसे सेटिंग्स में जाकर बंद कर दें।
  • इससे अलग फोन की डिस्प्ले सेटिंग्स में 'Color Temperature' का ऑप्शन होता है। अगर यह 'Warm' पर सेट है, तो स्क्रीन पीली दिखेगी। इसे स्टैंडर्ड या कूल पर सेट करें।
  • बता दें कि बहुत बार पुराने सॉफ्टवेयर वर्जन के कारण डिस्प्ले में बग आ जाता है। ऐसे में आप फोन को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करें।

 

2 - 2026-03-19T163323.202

'बर्न-इन' और डिस्प्ले की खराबी को समझना

अगर सफाई और सेटिंग्स बदलने के बाद भी पीलापन नहीं जा रहा, तो यह हार्डवेयर की समस्या हो सकती है। यदि स्क्रीन के किसी खास हिस्से में ज्यादा पीलापन है, तो यह डिस्प्ले के अंदरूनी डैमेज का संकेत है। ऐसी स्थिति में आपको सर्विस सेंटर जाकर स्क्रीन बदलवानी पड़ सकती है।

किन बातों का रखें ख्याल?

  • सफाई करते वक्त शॉर्ट सर्किट के खतरे से बचने और स्क्रीन की गंदगी को साफ देखने के लिए फोन को बंद कर दें।
  • फोन के केस या कवर को हटा दें ताकि किनारों पर जमी गंदगी को भी साफ किया जा सके।

इसे भी पढ़ें - गलती से किसी गलत नंबर पर रिचार्ज हो जाए तो क्या करें, क्या रिफंड मिलना मुमकिन है?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।